कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का अकाउंट ट्विटर ने किया सस्पेंड

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का अकाउंट ट्विटर इंडिया ने सस्पेंड कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही रंगोली को ट्विटर की तरफ से चेतावनी मिली थी, लेकिन बेबाक रंगोली नहीं मानीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इससे खुश हैं, तो वहीं कुछ लोग रंगोली के पक्ष में लगाता ट्वीट्स कर रहे हैं। 

Twitter india suspended Rangoli chandel's account
कंगना रनौत की तरह ही उनकी बहन रंगोली भी अपनी बेबाक राय पुरजोर तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब ट्विटर के माध्यम से वो ऐसा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनके अकाउंट को ट्विटर इंडिया ने सस्पेंड कर दिया है। ख़बरें हैं कि वो अपना यू-ट्यूब चैनल जल्दी ही शुरू करने वाली हैं। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रंगोली कई बार अपने ट्विट्स को लेकर विवादों में भी घिर जाती हैं। हाल ही में ट्विटर इंडिया ने रंगोली को उनके विवादित ट्विट्स और सोशल मीडिया यूज़र्स की तरफ से मिल रही शिकायतों के चलते उनको चेतावनी भी दी गई थी। 

ट्विटर से मिली चेतावनी के बारे में खुद रंगोली ने एक ट्वीट के माध्यम से बतायी थी। रंगोली ने लिखा था, 'ट्विटर की ओर से मुझे चेतावनी मिली है।'

हालांकि, इस पर रंगोली रूकी नहीं, बल्कि ट्विटर को उन्होंने राष्ट्रविरोधी भी बताया। रंगोली ने ट्विटर के बारे में लिखा, 'तो क्या यह ट्विटर राष्ट्रविरोधी है... जब मैंने ट्विटर जॉइन किया था, तो लोगों ने कहा कि यह मरा हुआ है इंस्टा पर चले जाओ। यदि ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड कर देता है, तो यह वापस उसी कब्रिस्तान की ओर जा रहे हैं जहां यह था और ऐसा तब होता है, जब आप किसी ईमानदार आवाज़ को बंद करते हैं।'

रंगोली यहीं नहीं रूकी, बल्कि ट्विटर को खूब खरी-खोटी सुनाया। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर हमसे क्या चाहता है। हम गुडमॉर्निंग कहें... क्या शानदार सुबह है। चलिए चाय पीते हैं...यह रही मेरी चाय की तस्वीर। इन सारी बेवकूफियों के लिए किसके पास समय है...हमारे पास यहां किट्टी पार्टी करने से बेहतर काफी कुछ है करने के लिए।'

रंगोली का ट्विटर को जवाब 

अपने अकाउंट के सस्पेंड होने पर रंगोली ने कहा, 'यह बायस्ड स्टेप है। हम सब जानते हैं कि यह एक अमेरिकन प्लेटफॉर्म है, और इसके बायस्ड होने की जानकारी हम सभी को है। भारत विरोधी प्लेफॉर्म है। आप हिंदू देवी-देवताओं और प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री को आतंकी कहकर मजा बना सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों पर पथराव के खिलाफ नहीं लिख सकते। ऐसा करने पर आपका अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। यह क्या है?'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने विचार और दृष्टिकोण से इस तरह के मंच को मजबूत नहीं बनाना चाहूंगी, जो पक्षपाती हो। ऐसे में मैं ट्विटर से कोई रिक्वेस्ट नहीं करने वाली। मैं अपनी बहन (कंगना रनौत) की प्रवक्ता हूं। मेरी बहन बहुत बड़ी स्टार है। अपने फैंस तक पहुंचने के लिए उसके पास बहुत विकल्प हैं। एक बायस्ड प्लेटफॉर्म को हम छोड़ भी दें, तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। '

इधर रंगोली के अकाउंट के सस्पेंड होने के बाद ट्विटर पर उनके पक्ष और विपक्ष बोलने वालों के बीच जबानी जंग शुरू हो चुकी है।

संबंधित ख़बरें