अनुपम खेर की इस थ्रोबैक तस्वीर में कितने कलाकारों को पहचान पाए आप?

अनुपम खेर ने 37 साल पुरानी तस्वीर कर सोशल मीडिया यूजर से पूछा कि वो कितने कलाकारों को पहचान पाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि तस्वीर में मौजूद कई लोग आजकल के नामचीन शख्सियत हैं। 

anupam kher shares 37 year old thorwback pic
अनुपम खेर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया यूज़र से उस तस्वीर में मौजूद शख्सियतों को पहचानने की चुनैती दी है। 

इस तस्वीर को उन्होंने 37 साल पुराना बताया है, जो कि साल 1983 में लिया गया था। अनुपम ने कहा कि इस तस्वीर में से कई लोग आज जाने-माने नाम बन चुके हैं।

वहीं तस्वीर में एक खास बात यह है कि इसमें अनुपम खेर के सिर पर पूरे बाल नज़र आ रहे हैं, जबकि अब उनके सिर पर एक भी बाल नहीं है। ऐसे में एक यूजर ने उनको 'बाल कलाकार' का उपमा भी दे दी। 

इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुपम लिखते हैं, 'इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो को साल 1983 में एक स्टेज प्रस्तुति के बाद लिया गया था। इनमें से कुछ लोग आज मनोरंजन जगत के जाने-माने नाम हैं। देखते हैं इनमें से कितने लोगों को आप पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार रहेगा। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।'


वहीं इस तस्वीर को देखने में बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ चेहरों को पहचान लिया, जिनमें से अनुपम खेर के अलावा अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक, आलोकनाथ, सुष्मिता मुखर्जी, महाभारत में 'धृतराष्ट्र' का रोल निभाने वाले गिरिजा शंकर, अरुण बक्षी, सतीश शाह और शेखर सुमन शामिल हैं, लेकिन अभी भी कई चेहरों का पहचानना बाकी है। 

हाल ही में में अनुपम ने प्रवासी मजदूरों से जुड़ी एक कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'उनकी पीड़ा, उनका दुख, उनकी तकलीफें, यही समय है उनकी मदद करने का, आत्मनिरीक्षण करने का... इतने दशकों से हमने उनके योगदान को महत्व क्यों नहीं दिया?? उनकी वेदना को समझने के लिए हमें एक महामारी की जरूरत क्यों पड़ी? चलो उनकी मदद के लिए एक रास्ता खोजते हैं... चलो उन्हें बचाने के लिए साथ आते हैं... चलो उन्हें उनके घरों तक वापस भेजने में मदद के लिए एकजुट होते हैं।'

बता दें कि इस वीडियो में अनुपम खेर ने जो कविता बोली, उसे शादाब जफर शादाब ने लिखा है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ