सलमान खान मुंबई आए, पैरेट्स से मिले और लौट गए फार्महाउस

सलमान खान 60 दिन के बाद लॉकडाउन में माता-पिता से मिलने मुंबई आए और फिर मिलकर वापस फार्महाउस लौट गए। सलमान ने यह क्विक विजिट मंगलरवार को की थी। इस दौरान पुलिस से इजाजत लेने और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। 

salman khan quick visit to mumbai from panvel
सलमान खान लॉकडाउन के कारण बीते लगभग दो महीनों से अपने फार्महाउस पर फंसे हुए हैं, लेकिन मंगलवार को अपने माता-पिता से मिलने के लिए वो मुंबई पहुंचे। 

ख़बरें हैं कि सलमान ने अपने पैरेंट्स से मुलाकात करने के लिए यह क्विक विजिट प्लान किया। इसके लिए पुलिस से इजाजत भी उन्होंने ली थी। साथ ही इस दौरान सभी ज़रूरी सावधानियां भी सलमान ने बरतीं। 

मुंबई के बांद्र स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने पैरेंट्स से सलमान ने मुलाकात की। इस दौरान सलमान ने माता-पिता से दूरी बनाए रखी और फिर वापस पनवेल अपने फार्महाउस लौट गए। 

पैरेट्स से मिलने के अलावा सलमान ने कोरोना वायरस के लिए उनकी एनजीओ की तरफ से चलाए जा रहे राहत कार्य को भी देखने के लिए आए थे। 

बता दें पनवेल में सलमान के कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ दोस्त भी मौजूद हैं, जिनमें बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजे आहिल, भतीजे निर्वाण के अलावा उनकी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर हैं। 

सलमान लॉकडाउन लगने से पहले दो दिन के लिए फार्महाउस पर वीकेंड्स के लिए गए थे, लेकिन इसी बीच लॉकडाउन घोषित हो गया और वापस नहीं लौट सके। 

इन मुश्किल हालातों में सलमान खान और उनकी टीम फिल्म इंडस्ट्री के 3000 से ज्यादा ऐसे दिहाड़ी मजदूरों को मदद पहुंचा रहे हैं, जिनकी आजीविका लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है। इसके अलावा उन्होंने पनवेल के आसपास 1000 स्थानीय परिवारों को भी राशन भी उपलब्ध करवाया है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ