धर्मेंद्र की गाय के बछड़े से हुईं दिलचस्प बातें, यक़ीन न हो तो खुद देखिए

धर्मेंद्र ने अपने फॉर्म हाउस से एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो गाय के बछड़े को चारा खिलाने के साथ उससे बातें भी कर रहे हैं। बछड़े की तरह धर्मेंद्र भी आवाज़ निकालने लगते हैं। बछड़े के साथ उनकी बातचीत मनोहारी है। 

dharmendra enjoing life in farmhaous
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र लॉकडाउन के दिन अपने फार्म हाउस पर बिता रहे हैं। इस दौरान वो वहां से वीडियोज़ बना कर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। धर्मेंद्र खेती करने से लेकर चूल्हे पर खाना तक बनाते नज़र आ रहे हैं। 

इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बछड़े को चारा खिलाते हुए उससे बात कर रहे हैं। दरअसल, धर्मेंद्र ने फार्महाउस पर कई गायें पाल रखी हैं। 

अब इस नए वीडियो में धर्मेंद्र बछड़े को प्यार से चारा खिलाते नजर आते हैं। इस दौरान वो उससे बातें भी करते हैं। बछड़े के आवाज लगाने पर धर्मेंद्र भी उसी अंदाज में आवाज़ निकालते हैं।

वीडियो में दिखता है कि जब धर्मेंद्र बछड़े को चारा खिलाते हैं, तभी वो धीरे-धीरे उनके गालों के पास आकर प्यार जताने लगता है। धर्मेंद्र ये देखकर अपना चेहरा हटा लेते हैं।

इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत ज्यादा खुश हूं इतने प्यारे लोगों के साथ।'



A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

हाल ही में एक अलग तरह का लकड़ी के चूल्हें के बारे में भी धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी। इसके अलावा अपने फार्म पर उपजी सब्जियां भी दिखा रहे थे, जिसमें ब्रोकली, बैंगन, टमाटर, तोरई आदि सब्जियां थीं। धर्मेंद्र कहते हैं कि वो तराजू में तौलते हैं कि कितनी सब्जियां उगीं। 

धर्मेंद्र लॉकडाउन लगने से एक दिन पहले इस फार्म हाउस में आए थे, तब से वो यहीं पर हैं। यहां वो टीवी देखकर और खेती करके खुद को व्यस्त रख रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ