नोरा फतेही बनीं मोस्ट फॉलोड मोरक्कन आर्टिस्ट

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन के पार हो गई है। उन्होंने मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटेना को फॉलोवर्स की रेस में पछाड़ते हुए 'मोस्ट फॉलोड मोरक्कन' आर्टिस्ट बन गई हैं। अपनी इस बात पर नोरा काफी खुश हैं और साथ ही फॉलोवर्स का अपना परिवार कहते हुए उन्हें 'शुक्रिया' भी जताती हैं। 

nora fatehi is most followed moroccan artiste
बॉलीवुड में काफी कम समय में बड़ी जल्दी नोरा ने अपना एक अलग स्थान बना लिया है। फिल्म 'बाहुबली' के 'मनोहारी' सॉन्ग से लेकर 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर', 'बाटला हाउस' के 'ओ साकी साकी', 'स्त्री' की 'कमरिया', 'मरजावां' के 'एक तो कम ज़िंदगानी' और वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' के 'गर्मी' तक उन्होंने धमाल ही मचा दिया। 

नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एक के बाद एक दमदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस का खूब मन मोहा है और साथ ही उनके प्रसंशकों की अच्छी-खासी संख्या है। 

नोरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में उनके फैन्स हैं। उनके फैन्स में सिर्फ यंगस्टर्स ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। 

कुछ महीने पहले ही नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, 'पिंक फ्लॉइड', 'द बीटल्स', 'जैनेट जैक्सन', 'मैडोना' और 'टेलर स्विफ्ट' के कॉन्सर्ट की जगह पर परफॉर्म किया है। 

यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जिसमें उन्होंने 'दिलबर', 'साकी-साकी', 'कमरिया' और 'एक तो कम ज़िंदगानी' जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी थी। उनका यह शो हाउसफुल था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के ऑडियंस आए हुए थे। इसके अलावा नोरा ने अपने अल्बम से अंग्रेजी सॉन्ग 'पपेटा' और 'दिलबर' का अरबी संस्करण भी गाया था। 

अब नोरा के क्रेज़ को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोवर्स की संख्या पार कर ली है। यहां तक कि मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटेना को फॉलोवर्स के मामले में भी पछाड़ दिया है। 

दरअसल, नोरा और फ्रेंच मोंटेना दोनों ही मोरक्कन मूल के हैं। अब जहां नोरा बॉलीवुड में तेजी से बतौर एक्ट्रेस-डांसर अपनी जड़े जमा रही हैं, वहीं फ्रेंच मांटेना एक अमरीकन रैपर होने के साथ हिप-हॉप आर्टिस्ट भी हैं और दोनों ही विश्वस्तरीय कलाकार हैं। 

अभी तक इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में फ्रेंच मांटेना नंबर एक पर चल रहे थे, लेकिन नोरा ने फॉलोवर्स के मामले में उनको पछाड़ दिया है। अब नोरा नंबर एक और दूसरे नंबर पर फ्रेंच मांटेना पहुंच गए हैं। 

इस बारे में नोरा कहती हैं, 'मेरा इंस्टा परिवार मजबूत हो रहा है। वह हर रोज़ बढ़ रहा है। मुझे इस बात का गर्व है कि यह ऑर्गेनिकली हो रहा है। दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला मोरक्कन कलाकार होना यह एक बड़ी उपलब्धि है। मेरे सभी फॉलोवर्स और मेरे फैन्स का इसके लिए धन्यवाद। वे सभी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और उनके निरंतर समर्थन के लिए में बहुत आभारी हूं।'

बता दें कि नोरा हाल ही में टिक-टॉक पर भी डेब्यू किया है और उन्होंने टिक-टॉक पर भी बेहद कम समय मे 1 मिलियन फॉलोवर्स को पार किया है। यह सब को देखते हुए लगता है कि नोरा फतेही एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

वहीं यदि नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में वो जासूस की भूमिका में नज़र आने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ