रणवीर सिंह की दादी 'चांद बर्क' भी थीं मशहूर एक्ट्रेस

रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क भी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। राज कपूर की फिल्म 'बूट पॉलिश' में उनको बड़ा ब्रेक मिला था। चांद बर्क 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' के नाम से मशहूर थीं। चांद बेटे को एक्टर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनका सपना पोते रणवीर सिंह ने पूरा किया। 

ranveer singh grandmother chand burke is well known actress of bollywood
रणवीर सिंह बॉलीवुड चहेते कलाकारों में से एक हैं। डांसिंग से लेकर फेशियल एक्सप्रेशंस, डायलॉग से लेकर उनकी स्टाइलिंग, सभी पर लोग फिदा हो जाते हैं। 

जब रणवीर ने अपने फिल्मी करियर शुरू किया था, तो कहा जाता था कि ये नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए हैं, लेकिन यह तथ्य बिलकुल गलत है। 

दरअसल, रणवीर के जीन में ही एक्टिंग घुला हुआ है और वो भी उनकी दादी के जरिये। जी हां, रणवीर सिंह की दादी बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। राज कपूर की फिल्म में काम किया है और उनकी फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल्स में काफी तारीफें भी बटोरीं हैं। 

रणवीर सिंह की एनर्जेटिंग डांस परफॉर्मेंस को लेकर कई बार ख़बरें बनती रहती हैं, लेकिन रणवीर में यह हुनर भी उनकी दादी से ही आया है। उनकी दादी चांद बर्क में गजब की डांसिंग स्किल्स थीं। तभी तो उनको 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहा जाता था। 

चांद बर्क पाकिस्तान के एक क्रिश्चियन फैमिली में जन्मी थीं और बारह भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। पढ़ाई से लेकर डांसिंग और एक्टिंग तक में वो काफी होशियार थीं। 

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से साल 1946 से चांद बर्क ने अपना सिने करियर शुरू किया था, लेकिन हिन्दी फिल्मों में उनको ब्रेक राज कपूर ने फिल्म 'बूट पॉलिश' से दिया था। साल 1954 में आई फिल्म 'बूट पॉलिश' ने कान्स फिल्म फेस्टिवल्स में फिल्म ने धूम मचाई, तो वहीं फिल्मफेयर ने इसे उस साल की 'बेस्ट फिल्म' का पुरस्कार भी दिया था। 

ख़ैर, फिल्मों में काम करते-करते चांद को बिजनेसमैन सुंदर सिंह भावनानी से प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद चांद और सुंदर को दो बच्चे एक बेटा जगजीत सिंह भवनानी और एक बेटी टोनिया हुई।

चांद की दिली ख्वाहिश थी कि बेटा जगजीत एक्टर बने और उनका नाम रोशन करें, लेकिन जगजीत को तो पिता की तरह बिजनेस में रूचि रही। 

अब जगजीत सिंह भवनानी एक्टर तो नहीं बने, लेकिन उनके बेटे रणवीर सिंह यानी चांद बर्के के पोते ने एक्टर बन कर उनका सपना सच कर दिया। 

इतना ही नहीं रणवीर सिंह तो चांद बर्के के लिए चांद सी दुल्हन दीपिका पादुकोण को ले आए। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ