ऋतिक रोशन की को-स्टार बनना चाहती हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही की ख्वाहिश है कि वो ऋतिक रोशन की को-स्टार बने। ऋतिक को वो अपना डांसिंग पार्टनर बनाना चाहती हैं। हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया कि वो ऋतिक को काफी पसंद करती हैं। 
nora fatehi wants to work with hirthik roshan
अपने डांसिंग स्किल्स से बड़े से लेकर बच्चों तक को अपना दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही खुद ऋतिक रोशन की दीवानी हैं। 

नोरा तो ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने की ख्वाहिश भी जता चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में एक चैट शो के दौरान नोरा ने अपनी इस इच्छा के बारे में बताया। 

नोरा से जब यह सवाल किया गया कि वो किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ डांस करना पसंद करेंगी?

इस सवाल के जवाब में नोरा ने कहा, ' मैं बॉलीवुड में हमेशा से सिर्फ एक अभिनेता को दिल से प्यार करती हूं, जो ऋतिक रोशन हैं। मैं इस बेहतरीन अभिनेता की को-स्टार बनना चाहती हूं।'

नोरा आगे कहती हैं, 'मैं ऋतिक को बेहद पसंद करती हूं और उनके जैसी डांसर बनना चाहती हूं।'

जानकारी के लिए बता दें कि नोरा फतेही जबरदस्त परफॉर्मर हैं। वो न सिर्फ बेहतरीन डांसर है, बल्कि सिंगर और एक्ट्रेस भी हैं। हाल ही में आई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।

नोरा की फैन फॉलोइंग काफी है। इंस्टाग्राम पर उनको 12 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जबकि नोरा जिन्हें पसंद करती हैं, वो खुद करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। 

अब ऋतिक के साथ नोरा के काम करने की हसरत कब पूरी होगी, वो तो वक्त आने पर पता चलेगा, लेकिन फिलहाल तो वो अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में 'जासूस' की दमदार भूमिका में नज़र आने वाली हैं। अपनी इस भूमिका के लिए नोरा ने काफी मेहनत भी की है।

संबंधित ख़बरें