माधुरी दीक्षित से इस सिंगर ने शादी करने से कर दिया था इनकार

माधुरी दीक्षित से शादी करने से सुरेश वाडेकर ने मना कर दिया था। रिश्ते की बात चली, और जब लड़की को देखने आए, तो उसमें सुरेश को कुछ खामी नज़र आई। घर पहुंचते ही रिश्ते के लिए मना कर दिया। वजह जानने की बेताबी है न, तो चलिए आज आपको वो वजह भी बताते हैं। 

madhuri disit and suresh wadekar marrige praposal
अब भला ऐसा कौन होगा, जिसके लिए माधुरी दीक्षित का रिश्ता गया हो और उसने माधुरी से शादी से इनकार कर दिया हो। जी हां, ऐसा हुआ है और यह सच है। माधुरी से शादी करने से इनकार करने वाले हैं गायक सुरेश वाडेकर। 

अब मामला यह है कि माधुरी दीक्षित का बचपन से ही म्यूज़िक और डांस में इंटरेस्ट रहा है। तीन साल की उम्र से माधुरी दीक्षित ने कथक सीखना शुरू किया और आठ साल की उम्र में पहला परफॉरमेंस दिया।

फिर जब वो सत्रह साल की हुई, तो किस्मत से राजश्री की फिल्म 'अबोध' में काम करने का मौका मिला। हालांकि, फिल्म 'अबोध' नहीं चली और माधुरी ने अपना ध्यान वापस पढ़ाई में लगा लिया। 

इधर सुरेश वाडेकर का सितारा चमक रहा था। मराठी परिवारों में उनकी अच्छी धाक थी। बेहतरीन गायक तो हैं ही, तो लिहाजा फीमेल फॉलोइंग भी होनी ही थी। 

ख़ैर, बाकी लोगों की तरह माधुरी को भी वो बहुत पसंद थे। तभी माधुरी के एक फैमिली फ्रेंड ने सजेस्ट किया कि अभी सुरेश वाडेकर की शादी के लिए लड़की की तलाश चल रही है, तो ऐसे में क्यों न माधुरी की बात चलाई जाए। 

माधुरी के परिवार वालों को यह बात जंच गई। रिश्ते की बात आगे बढ़ी। परिवार वाले मिले, तो सुरेश वाडेकर ने लड़की से मिलने की इच्छा जताई। 

फिर माधुरी और सुरेश वाडेकर की मुलाकात करवाई गई। इस मुलाकात के बाद सुरेश वाडेकर ने शादी से मना कर दिया। उन्होंने माधुरी को 'दुबला' कह कर रिजेक्ट कर दिया। 

इस तरह से माधुरी, मिसेज़ सुरेश वाडेकर बनते-बनते रह गईं। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि नियति को कुछ और मंजूर था। माधुरी को एक सितारा बनाना चाहता था। 

बाद में हुआ भी वही। कुछेक फ्लॉप फिल्मों के बाद उनके हिस्से लगातार हिट फिल्में आई। बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम करने वाली माधुरी ने सभी के साथ हिट फिल्में दी। एक वक्त ऐसा था कि उन्होंने एक फिल्म के लिए सलमान खान से भी ज्यादा फीस ली थी। 

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट होने वाली अदाकारा भी माधुरी हैं। कुल चौदह बार उनको फिल्मफेयर का नॉमिनेशन मिला है, जबकि चार फिल्मफेयर पुरस्कार उन्होंने जीता है। माधुरी को पद्मश्री से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। 

स्क्रीन पर अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी थी। एक बार उनके अफेयर की ख़बरें भी उड़ी थीं, लेकिन बाद में अनिल कपूर के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था। 

पिछले साल आई फिल्म 'टोटल धमाल' में फिर से इन दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। कहा जाता है कि अनिल कपूर की हैप्पी फैमिली देखने के बाद माधुरी ने अनिल से दूरी बना ली थी। 

वहीं माधुरी का नाम संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ी गया। संजय दत्त के साथ माधुरी ने 11 फिल्मों में काम किया। माधुरी की संजय से नज़दीकी के बारे में संजय की दूसरी पत्नी रिया ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि माधुरी और संजय बहुत करीब थे। 

कुछ वक्त पहले माधुरी के पुराने सेक्रेटरी रिक्कू ने खुलासा किया कि जैकी, मिथुन और संजय दत्त के साथ माधुरी की अफेयर की खबरें उनके पीआर ने ही फैलाई थीं। इस तरह की ख़बरों की वजह से फिल्में चलती थीं, तो लिहाजा इन्हें फैलाया जाता था।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ