नोरा फतेही के 'साकी-साकी' ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 4 करोड़ व्यूज़

नोरा फतेही ने हाल ही में 'साकी साकी' का हुक स्टेप का एक वीडियो शेयर किया, जिसे 24 घंटों के भीतर 40 मिलियन यानी तकरीबन 4 करोड़ व्यूज़ मिले। नोरा ने यह आइटम नंबर फिल्म 'बाटला हाउस' में परफॉर्म किया था, जो एक रीमेक है। इससे पहले 'साकी-साकी' पर कोयना मित्रा अपना जलवा दिखा चुकी हैं और उनको 'साकी गर्ल' कहा जाता है, लेकिन 'साकी-साकी' के इस रीमेक वर्ज़न को ऑडियंस का काफी प्यार मिला। 

nora fatehi saki saki dance got 4 crore viwes in 24 hours
मोरक्कन ब्यूटी नोरा फतेही बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। अपनी खूबसूरती और डांस के बाद वो जल्दी ही अपने अभिनय का भी जलवा दिखाने को तैयार हैं। अजय देवगन की फिल्म 'भुज' में नोरा एक जासूस की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। 

वहीं हाल ही में वो विश्व का टॉप 10 सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स में से एक बन गई है। इनके सोशल मीडिया पर वीडियो या फिर पिक्चर्स को इतने व्यूज़ और लाइक्स मिलते हैं कि बड़े बड़े हॉलीवुड सितारों से इनकी टक्कर है। 
इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'साकी साकी' का हुक स्टेप वीडियो डाला, जिसे उनके फैन और फॉलोवर्स ने काफी अप्रीशियए किया। तभी तो इनके इस वीडियो को केवल 6 घंटों में जहां 20 मिलियन व्यूज मिले, तो वहीं सिर्फ 24 घंटो के अंदर इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

'साकी साकी' गाने की विरासत के बारे में बोलने की जरूरत नहीं है और हम सभी को याद है कि कैसे रीमेक ने देश को दीवाना बना दिया था। इसमें नोरा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म 'बाटला हाउस' में नोरा के छोटे से रोल के लिए उनकी बहुत सराहना हुई थी।

ग्लैमडॉल नोरा फतेही दुनिया भर के शीर्ष 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं और हांउनके वीडियो ट्रेंडिंग में रहते हैं और लाखों व्यूज कमाते हैं । 

नोरा को उनकी आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ देखने के लिए सभी उत्साहित है और हमेशा की तरह एक नए मजेदार वीडियो के लिए बहुत उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ