धर्मेंद्र ने खुद किया था 'धरम-वीर' का यह खतरनाक स्टंट

बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र ने खुद से जुड़ी एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'धरम-वीर' में एक स्टंट सीन था, जिसे बिना डुप्लीकेट के उन्होंने खुद किया। इस जानकारी के साथ उस सीन की क्लिप भी उन्होंने शेयर की। फैन्स उनके इस एक्शन सीन को काफी पसंद कर रहे हैं।


Dharmendra in film 'Dharam-Veer'

हिन्दी फिल्म के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपने फार्म पर हैं। खेती-बाड़ी के अलावा वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर खुद के बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं। 

इसी कड़ी में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'धरम-वीर' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खतरनाक एक्शन करते दिख रहे हैं। 

वीडियो में घोड़े पर सवार होकर धर्मेंद्र दो सैनिकों से लड़ाई करते दिख रहे हैं। इस सीन में धर्मेंद्र दोनों हाथों में भाला लिए हुए हैं।

अपने सोशल मीडिया पर इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''कोई डुप्लीकेट नहीं, भगवान की दुआ रही है।' 



बता दें फिल्म 'धरम-वीर' साल 1977 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, ज़ीनत अमान, नीतू सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये धर्मेंद्र कभी अपने खेतों में उगी फसलों और सब्जियों के बारे में बताते हैं, तो कभी फूलों की खेती और कभी गाय-बछड़ों की कहानी सुनाते हैं। इन सबके अलावा अपने करियर के जुड़े रोचक किस्से भी अपने फैन्स और फॉलोवर्स के साथ साझा करते रहते हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ