एकता कपूर के बाद अनुष्का शर्मा पर भड़के हिन्दुस्तानी भाऊ

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट विकास फाटक अका हिन्दुस्तानी भाऊ ने फिल्म 'बुलबुल' की निर्मता अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा है। हिन्दुस्तानी भाऊ का आरोप है कि वेब सीरीज़ में राधा और श्रीकृष्ण को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। 

hindustani bhau slams anushka sharma for netflix film 'Bulbul'
एकता कपूर के बाद अनुष्का शर्मा हिन्दुस्तानी भाऊ के निशाने पर आ गई हैं। 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट विकास फाटक अका हिन्दुस्तानी भाऊ का आरोप है कि अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बुलबुल' में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। 

बता दें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'बुलबुल' को समीक्षकों के साथ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। 

तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पालोमी डैम सीरखे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। 

अब जैसे कि अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' को काफी पसंद किया गया, लेकिन फिर एक के बाद एक इसके कंटेंट को लेकर कई सारे विवाद उठ खड़े हुए। वहीं कुछ ने तो अनुष्का और उनके प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ केस तक दर्ज करवा दिया है। 

ठीक उसी तरह 'बुलबुल' को लेकर नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। इस बारे में हिन्दुस्तानी भाऊ ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

हिन्दुस्तानी भाऊ अपने ट्वीट में लिखते हैं, 'अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदे भाषा से अपमानित किया गया है। क्या ऐसे लोगों पर ये सरकार कार्यवाही करेगी ? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे?’ 


बता दें अपने तल्ख तेवर के पहचाने जाने वाले हिन्दुस्तानी भाऊ इससे पहले एकता कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। एकता कपूर की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' पर भारतीय सेना का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया था। 

 इस वेब सीरीज के एक सीन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद ये मुद्दा काफी दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा था।

टिप्पणियाँ