करण जौहर ने 'मामी बोर्ड' से दिया इस्तीफा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों पर नेपोटिज़्म का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे करण जौहर ने 'मुंबई फिल्म फेस्टिवल बोर्ड' से इस्तीफा दे दिया। वहीं नेपोटिज़्म के आरोप के मुद्दे में फैन्स और फ्रेंड्स का साथ न मिलने से भी करण जौहर परेशान हैं। इसलिए खुद को लाइमलाइट से दूर रखने के फैसला किया है। 

Karan johar resign to MAMI Board after faced Nepotism allegations
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक बार फिर से बॉलीवुड में नेपोटिज़्म, लॉबिंग और फेवरेटिज़्म को लेकर मुद्दा गर्मा गया है। वहीं हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है, जिसमें धर्मा प्रोडक्शन कर्ता-धर्ता फिल्ममेकर करण जौहर पर लोगों को गुस्सा ज्यादा बरस रहा है। 

सोशल मीडिया पर हो रहे हंगामे के बीच करण जौहर चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच करण जौहर ने एक चौंकाने वाला फैसला ले लिया है। ताजा ख़बरों की माने, तो उन्होंने मुंबई फिल्म फेस्टिवल बोर्ड यानी मामी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। 

एक एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई दिन पहले ही करण जौहर अपना इस्तीफा मुंबई फिल्म फेस्टिवल बोर्ड की डायरेक्टर स्मृति किरण को भेज चुके हैं। 

वहीं रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि करण जौहर सोशल मीडिया पर हो रहे हंगामे से आहत हैं। वहीं अपने फैंस और दोस्तों का सपोर्ट न मिलने की वजह से भी करण जौहर परेशान हैं। ऐसे में खुद को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए ही उन्होंने यह फैसला लिया है। 

वहीं एक लीडिंग डेली में छपी खबर में मुताबिक भी करण करीबी दोस्तों का इस मामले में सपोर्ट न मिलने से दुखी हैं। हालांकि, ऐसे में दीपिका पादुकोण लगातार करण जौहर को समझाने की कोशिश कर रही हैं। 

करण ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने सभी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है और कमेंट नोटिफिकेशन को भी ऑफ कर दिया हैं। 

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव से काफी परेशान थे। ऐसे में सुशांत के फैंस करण जौहर को उनकी मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। जब करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जाहिर किया तो एम एस धोनी स्टार के फैंस बुरी तरह से भड़क गए। उसके बाद से ही करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के निशाने पर हैं। लोगों का मानना है कि करण जौहर बॉलीवुड में नेपोटिज़्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

टिप्पणियाँ