करीना, तैमूर के साथ वॉक पर निकले सैफ अली खान को पुलिस ने टोका, तो दिया यह रिएक्शन

सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ समुंदर की हवा लेने मरीन ड्राइव पर पहुंचे, लेकिन तभी पुलिसवाले ने आकर उनको फरमान सुनाया, जिसके बाद सैफ चौंक गए और फिर तुरंत ही घर की तरफ निकल गए।

saif ali khan, kareena kapoor khan, bring taimur out amid lockdown
सैफ अली खान अपनी पत्‍नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर वॉक करने निकले थे। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के पांचवें चरण में भी कुछ हिदायतों का पालन करने के सख्त निर्देश हैं। इन निर्देशों के अनुसार बुजुर्ग और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलना है। 

अब जब पुलिसकर्मी ने सैफ और करीना के साथ उनके बच्चे तैमूर को देखा, तो तुरंत ही इन निर्देशों का हवाला देते हुए टोका। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में सैफ के कंधे पर बैठे तैमूर सूर्यास्त का आनंद उठा रहे हैं, साथ में करीना भी हैं। सैफ और करीना ने मास्‍क लगा रखा है, लेकिन तैमूर बिना मास्क के हैं। तभी एक पुलिसकर्मी कहता है, 'छोटे बच्‍चों को बाहर नहीं लाना है।'

पुलिसकर्मी की बात को करीना काफी ध्यान से सुनती हैं। वहीं सैफ पुलिसकर्मी से सवालिया लहजे में पूछते हैं, 'बाहर नहीं लाना है?'

इसके बाद करीना और तैमूर के साथ सैफ घर की तरफ तुरंत ही रवाना हो जाते हैं। 


वहीं सैफ, करीना और तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि तैमूर ने मास्क क्यों नहीं लगाया। 

बता दें कि कोविड 19 के बीच, सभी लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं, बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ