जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं सोनम कपूर

सोनम कपूर एक एनजीओ के साथ मिल कर कोरोना वायरस की इस महामारी में लोगों की मदद करने में जुट गई हैं। कुछ दिनों के लिए सोनम दिल्ली से मुंबई आई थीं, लेकिन फिर से वो अपने ससुराल दिल्ली पहुंच चुकी हैं। अपने द्वारा किए जा रहे इस मदद को वो छुपा कर रखी थीं, क्योंकि उन्हें किसी की मदद कर के प्रचार करना अच्छा नहीं लगता। 

Sonam kapoor come forword for help people in the corona virus pandamic
इस मुश्किल समय में जहां हर कोई कोरोनो के महामारी से जूझ रहा है। वहीं कई हस्तियां लोगों कीं मदद भी करते नज़र आ रहीं हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड हस्तियों ने इस महामारी में लोगों का हाथ थामा है।

अब इस कड़ी में सोनम कपूर का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में काफी लोगों की मदद की है, जिनमें कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और कुछ बाहर के लोग भी शामिल हैं। 

सोनम कपूर हमेशा से जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आई हैं, उन्होंने कई एनजीओ की मदद की है और अभी भी कर रही हैं। इस बारे में सोनम ने कहा कि उन्हें इसके बारे में बात करना कतई पसंद नहीं है इसलिए कभी भी उन्होंने इसका प्रचार नहीं किया है और ना ही करवाया है।

वह हमेशा से ही अपने सच्चाई के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाती नजर आती है। वह युवा पीढ़ी के लिए फैशन आइकॉन हैं। उनके खूबसूरत बोल्ड अंदाज के सभी दीवाने हैं।

बता दें कि सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोनम के जन्मदिन पर आनंद आहूजा ने सोनम के करीबी दोस्त, फैमिली, स्टाफ सबकी कोलाज फ्रेम बनाकर एक प्यारा सा गिफ्ट सोनम को दिया था, जिससे सोनम काफी खुश हुई और इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया था।

वहीं अपने जन्मदिन के लिए दिल्ली से कुछ दिनों के लिए वो मुंबई आई थीं, और अब वो वापस दिल्ली चली गई हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ