सुशांत सिंह राजपूत की अपने पिता के के सिंह से इस बारे में हुई थी आखिरी बात

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की आखिरी बात उनकी शादी को लेकर हुई थी। इस दौरान सुशांत ने बताया थी कि साल 2021 के फरवरी-मार्च में शादी करने वाले हैं। हालांकि, वो किससे शादी करेंगे, इसके बारे में कुछ नहीं बताया। यह बातें हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताई। 

sushant singh rajput planned to get married in 2021
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने हालिया दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनका बेटा साल 2021 में शादी की योजना बना रहा था। उनकी मानें तो सुशांत के साथ उनकी आखिरी बातचीत इसी बारे में हुई थी। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए। कहा जा रहा है कि वो छह महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

ख़ैर, अपने हालिया दिए इंटरव्यू में के के सिंह ने बताया कि सुशांत से उनकी शादी के बारे बात हुई थी। वे कहते हैं, 'इस पर बात हुई थी। उसने बोला था कि कोरोना में तो नहीं। फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करेंगे। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं कर लेंगे। यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी।'

इस बातचीत में के के सिंह ने उस लड़की की पहचान उजागर नहीं की, जिससे सुशांत शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'हमने उससे कहा था कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करनी चाहिए, क्योंकि उसे अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बितानी है। यह जरूर कहा कि शादी कर लो।'

इस बातचीत के दौरान सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'अंकिता न सिर्फ मुंबई ही उनसे मिलने आई थी, बल्कि वो इससे पहले पटना भी आ चुकी है।'

उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत की जिंदगी में अंकिता इकलौती लड़की थीं, जिनके बारे में वे जानते थे। उन्हें रिया चक्रवर्ती के बारे में जानकारी नहीं थी। के के सिंह ने यह भी कहा कि वे सुशांत के अंतिम संस्कार के समय कृति सेनन से भी मिले थे, जिन्होंने उनके बेटे की खूब तारीफ की थी। 

के के सिंह का कहना है कि बीते कुछ सालों से सुशांत अपने दिल की बातों को शेयर नहीं करते थे। वे कहते हैं, 'पहले तो सब बोलता था, पर लास्ट में क्या हुआ उसने बताया नहीं।'

हालांकि, जितने अच्छे काम जैसे बच्चों को नासा भेजना, या फिर बाढ़ में लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहायता देने के बारे में बताया करते थे। यहां तक कि जब चांद पर ज़मीन खरीदी थी, तो उस बारे में भी सुशांत ने अपने पिता को बताया था। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ