आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड

मराठी आशुतोष भाकरे ने नांदेड़ के अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 32 वर्षीय अभिनेता के बारे में कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थे। उन्होंने 'इचार थरला पक्का' नाम की फिल्म और 'कुलथा काली खुलेना' नाम के धारावाहिक से पहचान मिली थी। साल 2016 में फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख से शादी की थी। 

Ashutosh Bhakre

मनोरंजन जगत के एक और सितारे ने खुदकुशी कर ली है। मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया है। आशुतोष 32 साल के थे। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ मिला। एक महीने पहले ही आशुतोष अपने घर नांदेड़ आए थे। 

आशुतोष के निधन की जानकारी से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं उनके फैन्स भी सदमे हैं। वहीं अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आशुतोष ने खुदकुशी क्यों की?

बता दें कि आशुतोश ने फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख से 21 जनवरी 2016 में शादी की थी। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। दोनों का नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। जहां कुछ दिन पहले ही रहने आए थे। 

आशुतोष मराठी मनोरंजन जगत में चर्चित कलाकारों में से थे। उन्होंने 'इचार थरला पक्का' नाम की फिल्म की थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं धारावाहिक 'कुलथा काली खुलेना' से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

टिप्पणियाँ