रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद अंकिता लोखंडे ने ट्वीट कर लिखा 'Truth Wins'

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है, जिसके बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए इंसाफ मांगा। अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सत्य जीतेगा'।

Ankita lokhande and sushant singh rajput

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने के बाद परिवार ने चुप्पी तोड़ी है। उनके पिता केके सिंह ने बिहार के पटना के राजीव नगर में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। 

परिवार के इस कदम के बाद सुशांत के फैंस और दोस्तों को यह उम्मीद जाग गई है कि अब शायद सुशांत के निधन की असल वजह समझ आ सके। 

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के भाई के लिए इंसाफ की मांग के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ट्वीट किया है। सुशांत के निधन के बाद से उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता काफी परेशान हैं। इस सदमे से बाहर आने की वह लगातार कोशिश कर रही हैं।  

अब सुशांत के पिता के के सिंह ने आखिरकार पटना के राजीव नगर में एफआईआर दर्ज करवाया है, जिसके बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'सत्य जीतेगा'। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर जम कर कमेंट्स कर रहे हैं। 


बता दें कि सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया। इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी।

वहीं सुशांत की बहन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती तो कभी कुछ नहीं होगा!' #justiceforsushantsinghrajput.

इधर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बिहार पुलिस की टीम आज मुंबई क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर पहुंची हैं जहां केस से संबंधित जानकारी ली जाएगी।

टिप्पणियाँ