'ब्रेकडाउन' की ख़बरों के बीच पार्टी करते दिखे करण जौहर, हुए ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगे 'नेपोटिज़्म' के आरोप के चलते करण जौहर बुरी तरह टूट गए हैं। उनका 'ब्रेकडाउन' हुआ है, लेकिन इसी बीच नीतू कपूर की बर्थ-डे पार्टी में हंसते-खिलखिलाते देखे गए। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

karan johar spotted neetu kapoor's birthday party getting trolled
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से करण जौहर पर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने अपने प्रोफाइल से कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही कमेंट ऑप्शन भी ब्लॉक कर दिया है। फिर भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

वहीं बुधवार को करण के एक करीबी मित्र ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग से करण बुरी तरह आहत हैं और बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। यहां तक कि कोई उनके बात करता है, तो वो रोने लगते हैं, उनका 'ब्रेकडाउन' हुआ है।

दोस्त का यह दावा झूठ साबित होने में ज्यादा समय नहीं लगा। दरअसल, करण जौहर अभिनेत्री नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में हंसते-खिलखिलाते देखे गए। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। 

नीतू कपूर ने अपने बर्थ-डे पार्टी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें करण के अलावा, नीतू के बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा समेत दूसरे फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, 'सबसे अमीर अच्छे रिश्तों वाले होते हैं। हम सभी को हमेशा अपने करीबियों से प्यार, सपोर्ट, शक्ति की जरूरत होती है। आज मैं खुद को सबसे ज्यादा अमीर महसूस कर रही हूं।'


बता दें नीतू ने बुधवार को 62वां जन्मदिन मनाया है। 30 अप्रैल 2020 को पति ऋषि कपूर के निधन के बाद यह उनका पहला बर्थडे था।

वहीं नीतू कपूर के बर्थ-डे पार्टी में करण की तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उन पर टूट पड़े। एक यूज़र ने लिखा, 'मैंने कहीं पढ़ा था कि करण जौहर बुरी तरह टूट गए हैं, लेकिन यहां तो वे एकदम ठीक दिख रहे हैं।' 

एक अन्य यूजर ने करण को केजोमति की संज्ञा देते हुए लिखा है, 'ड्रामा क्वीन में तबाही के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते।'

एक ने लिखा है, 'और हमने सुना था कि करण जौहर बिल्ली-कुत्तों की तरह रो रहे हैं। दिखावे और पाखंड का क्या असहनीय लेवल है।'

बता दें कि करण के दोस्त ने दावा किया था कि सुशांत की मौत के बाद से अपने खिलाफ जो नफरत देखने को मिली, उसने करण को तोड़ कर रख दिया है। करण से बात करने के लिए जब भी कॉल करते हैं, तो उनका ब्रेकडाउन हो जाता है। वे लगातर रो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वे यह सब डिजर्व करते हैं?

टिप्पणियाँ