सुशांत सिंह राजपूत के जिगरी दोस्त महेश शेट्टी ने कहा, 'रिया परिवार और दोस्तों से...'

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में महेश को 'प्राइम विटनेस' बनाया है। इस दौरान महेश ने बताया कि रिया, सुशांत को उसके परिजनों और दोस्तों से बात नहीं करने देती थीं। हर वक्त सुशांत का मोबाइल चैक किया करती थीं। 

Mahesh shetty claims rhea chakrborty wont aloow sushant singh rajput to meet friends
सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलास एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद इस केस की पड़ताल के लिए बिहार पुलिस मुंबई आई हुई है। बिहार पुलिस ने अब तक सुशांत के कुक, हाउस हेल्पर, मैनेजर, बहन मीतू सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और जिगरी दोस्त महेश शेट्टी के बयान लिए हैं। 

बिहार पुलिस से बातचीत के दौरान महेश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं बिहार पुलिस ने महेश शेट्टी को अपना 'प्राइम विटनेस' बना लिया है, यानी अब इस केस में महेश सबूत जुटाने में पुलिस की मदद करेंगे। 

पुलिस से बातचीत में महेश ने बताया कि उन्होंने सुशांत को अपने पिता से बात करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि रिया उन्हें ऐसा नहीं करने देगी और साथ ही वो उनका फोन लगातार चैक करती है।

वहीं महेश ने यह भी बताया कि रिया और उनकी मां चाहती थीं कि वो अपनी पूरी टीम को बदल लें, जिसे लेकर सुशांत नाखुश थे। 

सुशांत की मौत के बाद उनके कमरे में दाखिल होने वाले पहले शख्स महेश शेट्टी थे। मरने से पहले सुशांत ने रिया और महेश को ही आखिरी बार फोन किया था हालांकि रात ज्यादा होने के कारण दोनों ने ही कॉल नहीं उठाई। इन सबको देखते हुए बिहार पुलिस ने महेश से पूछताछ की जिसमें उन्होने बड़े खुलासे किए। अब बिहार पुलिस जल्द ही महेश को प्राइम विटनेस बनाने वाली है।

रिया पहुंची हाइकोर्ट

बिहार में केस किए जाने के बाद से ही रिया पर सुशांत के पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने और उनके मेडिकल ट्रीटमेंट से छेड़छाड़ करने के भी आरोप हैं। इसके खिलाफ अब रिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि केके सिंह ने उनके खिलाफ झूठा केस किया है। सुशांत डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है।

रिया पर बहन मीतू का आरोप

बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है। सुशांत की बहन मीतू सिंह ने रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थी रिया। 

इसके अलावा मीतू सिंह ने बिहार पुलिस से हुई पूछताछ में 9 जून से लेकर 12 जून का पूरा घटनाक्रम बताया. उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जून की शाम रिया चक्रवर्ती ने फोन कर उनके और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया, जिसके बाद अगले ही दिन ही वो सुशांत के बांद्रा स्थित घर कुछ दिनों के लिए चली गई।

अंकिता लोखंडे ने लगाया ये आरोप

बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत के बाद अंकिता लोखंडे दो बार पटना गई थी। उस दौरान अंकिता, सुशांत सिंह की बहन श्वेता से मिली थी। चूंकि श्वेता और अंकिता काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और दोनों में अच्छे संबंध थे, तो अंकिता ने अपने और सुशांत सिंह के कई चैट श्वेता को दिखाए। 

इस चैट में सुशांत ने अंकिता को बताया था कि वो रिया के साथ इस रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके है, वो इसे खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी हैरास कर रही है। यही चैट बिहार पुलिस की जांच का हिस्सा बन गए है। इन चैट को देखने के बाद ही परिवार का शक रिया और उसके परिवार पर और गहरा हो गया। अब बिहार पुलिस इसी मामले में अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ करने जा रही है।

टिप्पणियाँ