'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक आया सामने

अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्टलुक सामने आ गया। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बहादुर सोशल वर्कर सुंदरबन जेठा मधारपर्या की भूमिका निभा रही हैं। जल्दी ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। 

sonakshi sinha first look from 'BHuj: the pride of india' is unveiled
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जनवरी में इसका फर्स्ट लुक रिवील हुआ था। अब फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आया है। 'भुज' एक वॉर ऐक्शन फिल्म है, जो कि सच्ची कहानी पर आधारित है।

'भुज' में सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा मधारपर्या की भूमिका निभा रही हैं। सुंदरबेन एक ऐसी बहादुर समाजसेविका हैं, जिन्होंने 299 महिलाओं के साथ मिलकर भारतीय सेना के लिए रनवे तैयार किया था। फिल्म में संजय दत्त, एमी विर्क, शरद केलकर और नोरा फतेही भी हैं।

यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्णिक साल 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था। यह फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म से अपने फर्स्टलुक को सोनाक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए अपने साथ 299 महिलाओं को ले जाने वाली बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरबेन जेठा मधारपर्या की ऐतिहासिक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित। #BhujThePrideOfIndia इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना @DisneyPlusHotstarMultiplex के साथ @DisneyPlusHotstarVIP पर जल्द ही रिलीज होगी।'


वहीं अजय देवगन ने सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'सुंदरबेन जेठा मधारपर्या के रूप में सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक, जो एक बहादुर सामाजिक कार्यकर्ता थी, जिन्होंने भारतीय सेना का समर्थन करने के लिए 299 महिलाओं को अपने साथ लिया था। #BhujThePrideOfIndia हिस्ट्री की एक महत्वपूर्ण घटना DisneyPlusHotstarMultiplex के साथ जल्द रिलीज होगी।'

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ