प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को किया रिप्लेस, RRR में राम चरण के साथ करेंगी रोमांस

एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण के साथ आलिया भट्ट की जगह प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजामौली की फिल्म से आलिया को प्रियंका ने रिप्लेस कर दिया है। आलिया का किरदार फिल्म में काफी अहम था, जो उनका पत्ता कटने के बाद प्रियंका की झोली में आ गिरा है। यह पहला मौका होगा जब जूनियर एनटीऔर और राम चरण एक स्क्रीन शेयर करेंगे। 

Priyanka Chopra in and Alia Bhatt out from SS Rajamauli's "RRR"
'बाहुबली' निर्देशक एस एस राजामौली एसएस राजामौली इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा बजट, मल्टीस्टारर फिल्म 'आर आर आर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में वो पूरे परिवार के साथ कोरोना वायरस के चपेट में आ गए थे। हालांकि, अब सपरिवार इस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं और फिल्म 'आर आर आर' में एक बार फिर से जुट गए हैं। 

इस फिल्म में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो फेमस कलाकार जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर और राम चरण पहली बार एकसाथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। 

राजामौली की इस फिल्म में राम चरण के अपोज़िट आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था, लेकिन अब ख़बरें हैं कि आलिया भट्ट को प्रियंका चोपड़ा ने रिप्लेस कर दिया है। आलिया के बजाय प्रियंका को चुनने के पीछ बताया जा रहा है कि आलिया 'आरआरआर' को डेट्स नहीं दे पा रही हैं, क्योंकि इस दौरान वो अन्य प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। यही वजह के कि राजामौली ने आलिया की जगह ग्लोबल स्टार प्रियंका को इस भूमिका के लिए चुन लिया है। 

अब जबकि आलिया, राम चरण साथ में रोमांस करने वाले थे, लेकिन आलिया को प्रियंका ने रिप्लेस कर दिया है, तो ऐसे में राम चरण और प्रियंका की जोड़ी स्क्रीन पर दिखाई देगी। हालांकि, प्रियंका और राम चरण की जोड़ी इस फिल्म से पहले भी दर्शक देख चुके हैं। दरअसल, दोनों फिल्म 'जंजीर' में साथ में नज़र आए थे। 

वहीं फिल्म के दूसरे एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस की जोड़ी बनने वाली है। फिहाल दर्शकों को एस एस राजमौली की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है। वहीं इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ