इमरान हाशमी जल्दी ही कहेंगे 'सब फर्स्ट क्लास है'

इमरान हाशमी ने अपनी अगली फिल्म को लेकर घोषणा कर दी है। वो जल्दी ही सोशल सटायर फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं। प्रोडक्शन शिवांशु, दीपक मुकुट और अभय सिन्हा के साथ निशांत पिट्‌टी का है।

Emran Hashmi announces his next Film 'Sab First Class hai'
सिल्वर स्क्रीन पर 'सीरियल किसर' के रूप में नज़र आने वाले इमरान हाशमी जल्दी ही कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

इमरान ने बलविंदर सिंह जंजुआ की फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' साइन की है। इस फिल्म में इमरान कॉमेडी के जरिये आम भारतीय की कहानी बताते नजर आएंगे। 

इस फिल्म को लेकर इमरान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। 

इमरान की इस फिल्म में उनका किरदार एक वर्किंग क्लास आम आदमी का है, जो हमेशा अपने पास की चीजों से ज्यादा पाने की कोशिश करता है। इसी को पाने में उससे कई ऐसी गलतियां होती हैं, जिनसे कॉमेडी जनरेट हो जाती है। 

'सब फर्स्ट क्लास है' का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे और शिवांशु, दीपक मुकुट और अभय सिन्हा के साथ निशांत पिट्‌टी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

इस फिल्म के बारे में इमरान ने कहा, 'फिल्म आम आदमी के बारे में एक प्रफुल्लित करने वाली संवेदनशील कहानी है, जिसमें वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी सौदेबाजी में वह अपने परिवार, समाज में अपने ही अंदाज में खड़ा होता है और ऐसी स्थिति में फंस जाता है कि फिर उसे रास्ता नहीं मिल पाता। बलविंदर की स्क्रिप्ट एक मजेदार है, लेकिन साथ ही इसमें कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं। मैंने इसके पहले जो भी रोल किए थे ये उन सबसे एकदम उलट है, इसलिए मैं इसे करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।'

संबंधित ख़बरें  

टिप्पणियाँ