SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सऐप चैट लीक, सुशांत से 'ब्रेकअप' करके थीं खुश

सुशांत सिंह राजपूत से अपना रिश्ता खत्म कर रिया चक्रवर्ती काफी खुश थी और अपनी खुशी को उन्होंने महेश भट्ट के साथ साझा भी की थी। रिया के फैसले पर महेश भट्ट ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा था कि अब पीछे मुड़ कर मत देखना। दरअसल, 8 जून को सुशांत का घर हमेशा के लिए छोड़ने के बाद रिया ने यह जानकारी महेश भट्ट को दी थी। महेश भट्ट से व्हाट्सऐप पर हुई यह बातचीत लीक हो गई है। 

Rhea Chakrborti and Mahesh Bhatt whatsapp chat leakd
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लंबा चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखते हुए रिया चक्रवर्ती ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड करार दिया था और सुशांत के रहस्यमयी मौत की पड़ताल के लिए सीबीआई जांच की मांग भी की थी। हालांकि, रिया पर न तो सुशांत के परिवार को यकीन है और न ही उनके फैन्स और फ्रेंड्स को। 

वहीं हर दिन रिया को लेकर हर दिन कुछ नया ही सामने आ जाता है। इसी कड़ी में अब महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का व्हाट्सऐप चैट लीक हो गया है, जो 8 जून का है। यह वहीं तारीख है, जब रिया ने सुशांत का घर हमेशा के लिए छोड़ दिया था।

इस चैट से साफ समझा जा सकता है कि रिया ने सुशांत से ब्रेकअप कर लिया था और अपने मेंटॉर महेश भट्ट का इसकी जानकारी भी दे रही थीं और साथ ही यह भी समझ आ रहा है कि रिया के पिता सुशांत से रिया के रिश्ते के खिलाफ थे। इंडिया टूडे के हाथ लगे इस लीक्ड चैट इस तरह है। 

इस व्हाट्ऐप चैट की शुरुआत में रिया लिखती हैं, 'आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ।' 

इसके बाद रिया ने लिखा, 'हमारी आखिरी कॉल वेकअप कॉल थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।' 

ग़ौरतलब है कि फिल्म 'जलेबी' में रिया चक्रवर्ती के किरदार नाम 'आएशा' था। इस फिल्म के निर्माता महेश भट्ट थे। 

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने जवाब दिया, 'पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वो एक खुश इंसान होंगे।' 

जवाब में रिया लिखती हैं, 'कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर उस दिन जो मेरे पापा के लिए कहा, उससे मुझे मेरे पापा के लिए मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। वह भी आपको प्यार और धन्यवाद दे रहे हैं।'

महेश भट्ट ने आगे कहा, 'तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है।' 

रिया ने जवाब दिया, 'कोई शब्द नहीं हैं। मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे जो सबसे अच्छी भावना महसूस होती है, वो आपके लिए महसूस करती हूं।'

महेश भट्ट लिखते हैं, 'बहादुर होने के लिए धन्यवाद।'

रिया लिखती हैं, 'नियति का धन्यवाद, जो उसने मुझे आपसे मिलवाया। आप सही थे। हमारा रास्ता इस दिन के लिए एक हुए थे। सिर्फ फिल्म के लिए, बल्कि कुछ बहुत खास के लिए। आपने एक बार फिर से मेरे पंख खोल दिए हैं। एक ज़िंदगी में दो बार, बिलकुल भगवान की तरह।'

इसके बाद महेश भट्ट ने रिया को 'हैप्पी बर्थडे' लिखा है। शायद इसे वो रिया का नया जन्म मान रहे हैं। इसके जवाब में रिया ने लिखा, 'मेरी मुस्कान एक कान से दूसरे कान तक पहुंच गई है। आई लव यू माय बेस्ट मैन। विल यू मेक यू प्राउड।'

आखिरी में महेश भट्ट ने रिया की तारीफ करते हुए लिखा है, 'तुमने जो किया है उसके बड़ी हिम्मत चाहिए। पीछे मत देखना।' 

रिया और महेश भट्ट की इस बातचीत से साफ समझ आता है कि सुशांत से रिश्ता ख़त्म करने के लिए महेश भट्ट ने रिया को हिम्मत बधाई। 

इस चैट पढ़ने के बाद कई सवाल उठ खड़े होते हैं। जैसे, सुशांत-रिया का रिश्ता खत्म हो चुका था, तो फिर रिया ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड क्यो कहा?...जब सुशांत का घर हमेशा के लिए छोड़ कर गई थीं, तो फिर यह क्यों कहा कि टेम्पररी वो 8 जून को माउंट ब्लांक से गई थीं?...

इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। 18 सदस्यी यह टीम शुक्रवार से पड़ताल शुरू करेगी, जिसमें फील्ड वर्क किया जाएगा। घटना वाले दिन का रिएक्रिएशन से लेकर बयानों की सत्यता भी जांची जाएगी। साथ ही सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी मुलाकात करेगी।

टिप्पणियाँ