अमीष त्रिपाठी के नॉवेल 'रामचंद्र' पर ट्रायलॉजी बनाएंगे शेखर कपूर?

शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर इशारा किया कि राइटर अमीष त्रिपाठी के नॉवेल 'रामचंद्र' पर ट्रायलॉजी बना सकते हैं। हाल ही में शेखर कपूर की डिब्बाबंद फिल्म 'पानी' को एक बार फिर से शुरू होने की ख़बरें थीं। 

Shekhar Kapur to make a trilogy on Amish Tripathi Ramchandra novel
फिल्ममेकर शेखर कपूर और राइटर अमीष त्रिपाठी एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। 

बता दें कि अमीष त्रिपाठी की बेस्ट-सेलिंग नॉवेल 'रामचंद्र' को लेकर शेखर कपूर ट्रायलॉजी के बारे में विचार कर रहे हैं। 

इस बात की जानकारी जब एक सोशल मीडिया यूज़र के पूछे सवाल के जवाब में शेखर कपूर ने दिया। 

दरअसल, जब एक ट्विटर यूजर ने पूछा था कि क्या वह अमीष त्रिपाठी की नॉवेल 'रामचंद्र' पर बेस्ड ट्रायलॉजी फिल्म बनाएंगे?

इसके जवाब में शेखर कपूर ने कहा, 'यदि अमीष त्रिपाठी सहमत होते हैं, तो मैं खुशी से यह कर सकता हूं।'


शेखर कपूर के इस जवाब पर अमीष त्रिपाठी ने भी तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'तो फिर चर्चा शुरू करें।'


अब बात भले ही यह सोशल मीडिया पर बातचीत हुई है, लेकिन दर्शकों को लिए यह छोटी सी जानकारी भी काफी उत्साहित करने वाली है। क्योंकि अमीष की लिखी कहानी को शेखर कपूर पर्दे पर उतारते हैं, तो वह वाकई विजुअल ट्रीट हो सकता है। 

गौरतलब है कि अमीष की शिव ट्रायलॉजी 'मेलुहा' और हाल ही में उनकी लिखी 'लीजेंड ऑफ सुहेलदेव' भी काफी लोकप्रिय है। 

वहीं दूसरी तरफ बतौर निर्देशक शेखर कपूर को हम 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया', 'बैंडिट क्वीन' और हॉलीवुड फिल्म 'एलिजाबेथ' सरीखी फिल्में बना चुके हैं। 

हालांकि, पिछले काफी समय से वो निर्देशक की कुर्सी पर नहीं बैठे हैं। बतौर निर्देशक उनकी पिछली फिल्म साल 2009 आई शॉर्ट फिल्म 'पैसेज' थी।

टिप्पणियाँ