SSR Death Case: मुंबई पुलिस की बिहार पुलिस के बाद अब ईडी से भी ठनी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस के बाद ईडी को भी मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। ईडी ने जब मुंबई पुलिस से केस से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने दस्तावेज भेजने के बजाय 11 दिन उन दस्तावेजों की सूची मांगी, जो ईडी को चाहिए। मुंबई पुलिस का यह असहयोगात्मक रवैया जांच पर असर डाल रहा है। 

Sushant Singh Rajput Case Mumbai police do not co-operating ED
सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच करने बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस का असहयोगात्मक रवैया किसी से छुपा नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस का यह रवैया ईडी को भी परेशानी में डाल रहा है। मुंबई पुलिस के इस रवैये के चलते जांच एजेंसिया आमने-सामने आ रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट की माने, तो सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी यानी मनी लॉन्ड्रिग की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जब मुंबई पुलिस से केस से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो मुंबई पुलिस ने उन्हें सहयोग नहीं किया। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ईडी के करीबी सूत्रों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है, ‘हमने मुंबई पुलिस को 3 अगस्त को एक पत्र भेजा था। हमने उनसे मांग की थी इस केस से जुड़े दस्तावेज उन्हें भेज दें, लेकिन उन्होंने दस्तावेज भेजने की बजाए उल्टा 11 दिन बाद ये जवाब दिया कि पहले वो लिस्ट भिजवाएं, जो दस्तावेज उन्हें चाहिए। सिर्फ वो ही दस्तावेज भिजवाएं जाएंगे। इसमें इतने राज की क्या बात है? ये देरी जांच पर असर डाल रही है।’

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के खातों में हुई लेनदेन की जांच कर रहा है। साथ ही ईडी इस बात का भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि कहीं मनी लॉन्ड्रिंग का कोई एंगल तो नहीं है। 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर एफआईआर के बाद पैसों की हेराफेरी का एंगल आते ही प्रवर्तन निदेशालय जांच के लिए एक्टिव हो गया है, तो वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अभी ये फैसला आना बाकी है कि मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर इसे सीबीआई को ट्रांसफर किया जाएगा।

टिप्पणियाँ