सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मों का फेस्टिवल की हो रही है प्लानिंग

सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत राष्ट्रीय पुरस्कार देने के बारे में भारत सरकार योजना बना रही है। साथ ही सुशांत की फिल्मों का फेस्टिवल भी ऑर्गनाइज़ करवाने की प्लानिंग भी की जा रही है। बता दें शनिवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया स्टेट असेम्बली ने सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया। 

Sushant Singh Rajput will be Honourd at this year national award
सुशांत सिंह राजपूत को भारत सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता को ख़ास तरीके से सम्मानित कर सकता है। हालांकि, अभी तक मंत्रालय द्वारा यह तय नहीं किया गया है कि यह सम्मान किस तरह का होगा।

एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल पर छपी रिपोर्ट में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा है, 'सुशांत की मृत्यु से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें जो सम्मान मिल रहा है। वह जीते जी कभी नहीं मिला। यह असंतुलन है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। सुशांत की फिल्मों के लिए सरकार द्वारा एक सेपरेट फेस्टिवल प्लान किया जा रहा है। वहीं, नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान उन्हें सिनेमा में अहम योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।'

बता दें कि शनिवार को कैलिफोर्निया स्टेट असेम्बली ने सुशांत को सोसाइटी में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनका सर्टिफिकेट ग्रहण किया। 

इस बारे में श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने मेरे भाई सुशांत को सोसाइटी में उनके ओवरऑल कंट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया। कैलिफोर्निया हमारे साथ है। क्या आप हैं? आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कैलिफोर्निया।'

सुशांत को नहीं मिला है फिल्मफेयर

सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे ग्यारह वर्ष मनोरंजन जगत में काम किया। इनमें से शुरुआती पांच साल उन्होंने छोटे पर्दे को दिए और 6 साल तक फिल्मों के लिए काम किया, लेकिन इन 6 सालों में 11 फिल्में करने के बावजूद उन्हें कोई भी नेशनल अवॉर्ड तो दूर, उन्हें फिल्मफेयर तक भी नहीं दिया गया। 

हालांकि, उन्हें दो स्क्रीन अवॉर्ड जरूर मिले थे। इसके अलावा साल 2017 में उन्हें 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए मेलबोर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। 'एम.एस. धोनी' और 'काई पो छे' के लिए वे फिल्मफेयर और आइफा के लिए नॉमिनेट हुए थे।

टिप्पणियाँ