नोरा फतेही ने बढ़ाई 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' की टीआरपी

डांसिंग डीवा नोरा फतेही ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' में बतौर जज नज़र आ रही हैं। जब से नोरा इस शो का हिस्सा बनीं, तब से टीआरपी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

Nora Fatehi increase Indias Best Dancer TRP

इन दिनों एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। शो में नोरा की एंट्री के बाद 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की रेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। शो की रेटिंग दर्शक भी नोरा को काफी पसंद कर रहे हैं।

अपनी डांसिंग एनर्जी और एंटरटेनिंग पर्सनॉलिटी के कारण नोरा फतेही बहुत कम समय में शो में सर्वश्रेष्ठ जजों में से एक बनकर उभरी हैं। नोरा फतेही के अकसर शो से डांस वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

ग़ौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने उनकी जगह ली। नोरा न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं, बल्कि प्रतियोगियों के साथ अपने साथी जजों को भी लुभा रही है।

जब से नोरा इस शो का हिस्सा बनी हैं, तभी से इस शो की टीआरपी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। नोरा फतेही ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी लोकप्रियता हासिल की है।

साथ ही वो विश्व की टॉप मोस्ट सोशल इंफ्ल्यूएंशर के रूप में भी मानी जाती हैं। हाल ही में नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। इसकी जानकारी खुद नोरा ने दी थी।

शो पर नोरा के प्रभाव ने एक उत्साह पैदा कर दिया है। डांस की दुनिया में उनका ज्ञान और विशेषज्ञता, उनका चार्म , उनका मजाकिया अंदाज और उनके सराहनीय हिंदी बोलने के कौशल तथा उनकी सकारात्मक ऊर्जा ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।

संबंधित ख़बरें
इंटरनेशनल डीजे स्नेक ने नोरा फतेही को कहा 'क्वीन'

टिप्पणियाँ