काजोल बेटी न्यासा के साथ शिफ्ट होने की कर रही हैं तैयारी

काजोल भारत छोड़ कर सिंगापुर शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की माने, तो सिंगापुर में बेटी न्यासा की पढ़ाई के चलते अजय देवगन और काजोल ने अलग-अलग देशों में रहने का फैसला किया है। दरअसल, जल्दी ही न्यासा का कॉलेज दोबारा शुरू होने वाला है। 

Kajol wil Shift to singapore soon with daughter nyasa
काजोल और अजय देवगन ने अलग-अलग देशों में रहने का फैसला कर लिया है। दरअसल, काजोल-अजय ने यह फैसला बेटी न्यासा के चलते लिया है। 

बता दें कि न्यासा सिंगापुर के एक कॉलेज में पढ़ती हैं और जल्दी ही उनका कॉलेज दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। वहीं इन दिनों कोरोना महामारी से सभी परेशान हैं। इन हालातों में काजोल अपनी बिटिया को अकेले दूसरे देश में नहीं छोड़ सकतीं। 

अब अपनी बेटी का खयाल रखने के लिए काजोल सिंगारपुर जाएंगी। अजय को भी काजोल का फैसला सही लगा, तभी तो उन्होंने इस फैसले को स्वीकार किया। 

ग़ौरतलब है कि न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया की स्टूडेंट हैं। न्यासा जब यहां पढ़ने के लिए गई थीं, तब अजय देवगन ने बेटी के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था। इसी फ्लोट में काजोल और न्यासा रहेंगी। 

न्यासा अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। काजोल जब भी न्यासा की कोई तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट करती हैं, वो तुरंत वायरल हो जाती है। लोगों को न्यासा का स्टाइलिश अंदाज काफी पसंद आता है। न्यासा एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं या नहीं ?

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ