प्रियंका चोपड़ा की 'Unfinished' ने कायम किया रिकॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के बाद राइटिंग में भी अपना जौहर दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेमॉयर 'Unfinished'लॉन्च की है और लॉन्च होते ही इस किताब ने रिकॉर्ड कायम कर लिया। प्रियंका चोपड़ा जोनास की मेमॉयर 'अनफिन‍िश्ड' पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बुक बन गई है। इस पर प्रियंका ने लिखा, 'उम्मीद है आपको बुक पसंद आएगी।'

Priyanka Chopra Jonas book Únfinished' Best seller book in US

खुद को इंटरनेशनल स्टार साबित कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। प्र‍ियंका ने हाल ही में अपनी किताब 'Unfinished'को रिलीज किया है।

एक्टिंग के बाद प्रियंका ने राइटिंग में भी अपना जौहर बखूबी दिखाया और लोग उनके मुरीद बन गए हैं। तभी तो प्रियंका की किताब 'Unfinished' पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है। अभिनेत्री ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की जानकारी दी है। यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब 'Unfinished'है। इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वे यहां तक पहुंची हैं।

इस पर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी।'

सालों पहले सोच लिया था किताब का नाम

इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका ने बुक का कवर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मैंने इस मेमॉयर का नाम सालों पहले तब रख दिया था, जब इसे लिखना भी शुरू नहीं किया था।

20 साल से पब्लिक पर्सन होने के नाते, मेरे पास एक लंबी लिस्ट थी, जिसे मुझे व्यक्तिगत और पेशेवर तरीके से जांचना था कि मैं कितनी अनफिनिश्ड हूं। लेकिन मेमॉयर लिखने में फनी चीज यह है कि आपको चीजों को अलग तरीके से देखना होता है।

इतनी सारी चीजों को समेटने के समय मैंने महसूस किया कि अधूरा होना मेरे लिए गहरा अर्थ रखता है और हकीकत में यह मेरी जिंदगी के ज्यादातर आम चीजों में से एक है।'

वीडियो शेयर कर लिखा, 'यह मेरी कहानी है'

इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए थे और कैप्शन में लिखा था, 'यह मेरी कहानी है।'

वीडियो में प्रियंका के बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड बनने और फिर बॉलीवुड में संघर्ष कर अपना मुकाम बनाने के बाद हॉलीवुड तक के सफर को दिखाया गया था। प्रियंका ने अपनी और निक जोनास की शादी के बारे में भी बताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो बॉलीवुड में प्रियंका को आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। प्रियंका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं। फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की भी अहम भूमिका थी।

वहीं आने वाले दिनों में वो 'द वाइट टाइगर' है, जिसकी शूट‍िंग के लिए वे दिल्ली भी आईं थी। इसके अलावा 'वी कैन बी हीरोज़', 'द मैट्रिक्स 4' में भी नज़र आएंगी।

संबंधित ख़बरें
प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को किया रिप्लेस, RRR में राम चरण के साथ करेंगी रोमांस

टिप्पणियाँ