Bigg Boss 14: 'बिग बॉस' हाउस में राधे मां

कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने जा रही राधे मां और विवादों का गहरा नाता रहा है। खुद को अवतार बताने वाली राधे मां को मिनी स्कर्ट में देख कर उनके भक्तों के होश उड़ गए थे, तो वहीं उन पर सिडक्शन का केस भी दर्ज है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस' हाउस में आने वाले दिनों में नज़र आने वाली हैं, क्या कुछ करते दिखेंगी वो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन यहां पढ़िए उनकी अब तक की कहानी और उनसे जुड़े विवाद।

Radhe Maa in 'Bigg Boss 14'

'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने जा रहीं 'गॉड वुमन' राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। खुद को अवतारी बताने वाली राधे मां को मिनी स्कर्ट में देखने कर उनके भक्तों के होश उड़ गए थे।

वहीं उन पर सिडक्शन का भी मामला दर्ज है। 'बिग बॉस' हाउस में वो क्या और कैसा धमाल मचाती है, कितने नए बखेड़े खड़े करती हैं और अपने भक्तों को कौन सा रंग दिखाती हैं, वो तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। फिलहाल यहां पढ़िए, उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

कहती हैं खुद को 'अवतारी'

राधे मां खुद को देवी दुर्गा का अवतार बताती हैं। यही वजह है, जो राधे मां अपने भक्तों से मिलने के लिए मां दुर्गा का ही गेटअप लेती हैं। राधे मां हमेशा लाल रंग के कपड़ों में नजर आती हैं। इतना ही नहीं राधे मां के हाथ में हमेशा उनका त्रिशूल भी रहता है।

हालांकि, यही त्रिशूल 'बिग बॉस' के मेकर्स के लिए गले ही फांस बन गया है, क्योंकि 'बिग बॉस' के मेकर्स त्रिशूल को घर में ले जाने से इंकार कर दिया है, जबकि राधे मां इसे अपने साथ लेकर जाना चाहती हैं। अब इस पर फैसला क्या हुआ, वो तो कुछ दिन में पता चल जाएगा।

भक्त ने ही करवाया राधे मां पर केस

राधे मां भले ही खुद को एक आध्यात्मिक गुरु बताती हैं, लेकिन कई बार उनकी फजीहत होती रही है। कुछ समय पहले ही एक महिला ने मुंबई के बोरीवली इलाके में राधे मां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस एफआईआर में राधे मां के साथ साथ उनके पति समेत 7 लोगों का नाम भी सामने आया था। इस महिला ने राधे मां पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से वह प्रताड़ना और मारपीट का शिकार हो रही है। महिला का पति राधे मां का भक्त था जो कि उनके इशारे पर ही सारे काम करता था।

राधे मां करती हैं 'गोद' सवारी

जी हां, राधे मां जब भी खुश होती हैं, तो अपने भक्तों के गोद में जा कर बैठ जाती हैं। वो खुशी में गोद सवारी करती हैं। भक्त भी खुशी खुशी राधे मां को अपनी गोद में उठा लेते हैं। इस वजह से राधे मां अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं, लेकिन इस बात से उनको भक्तों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ता है।

राधे मां और मिनी स्कर्ट विवाद

राधे मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में राधे मां मिनी स्कर्ट में डांस करती नजर आईं। इस दौरान राधे मां ने स्वीमिंग पूल के पास जमकर धमाल मचाया था। राधे मां का ये अवतार देखकर उनके फैंस के तो होश ही उड़ गए थे, जिसके कुछ समय बाद राधे मां का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने भक्त के साथ वल्गर डांस करती दिखीं थीं।

ऋषि कपूर ने खोली थी राधे मां की पोल

राधे मां के भक्त के साथ उनके आलोचकों की भी लंबी कतार है। इन आलोचकों में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी शामिल रहे हैं। ऋषि कपूर ने सार्वजनिक तौर पर राधे मां की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने राधे मां को धोखेबाज कहा था। कई साल पहले ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ये लोग धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैला रहे हैं। सरकार को आसाराम, राधे मां और नित्यानंद जैसे क्रिमिनल्स को जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।'

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया गौहर खान को मुंहतोड़ जवाब
राधे माँ के लिए बंट गया बॉलीवुड

टिप्पणियाँ