रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी मिलकर करेंगे 'सर्कस'

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी 'सर्कस' लेकर आ रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का ऐलान करते हुए अपनी टीम की भी रोहित शेट्टी ने जानकारी दी। रोहित की इस फिल्म में रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा नज़र आएंगे।

  Rohit Shetty And Ranveer Singh team Up For Film Cirkus

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की टीम ने मिल कर फिल्म 'सिंबा' बनाई थी। इस कॉप कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे।

वहीं यह टीम एक बार से साथ में नज़र आने वाली है। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म के बाकी कास्ट को लेकर भी जानकारी दी।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म का नाम 'सर्कस' है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिकाओं में होंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नज़र आएंगे।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित की यह फिल्म अस्सी के दशक की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'अंगूर' की रीमेक होगी। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे, जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल, देवेन वर्मा और अरुणा ईरानी ने अहम किरदार निभाए थे।

रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाने वाली है। फिल्म को अगले महीने से मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। फिल्म को मेकर्स साल 2021 की सर्दियों तक रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ