रणवीर सिंह की 'सर्कस' में नज़र आएंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' में नज़र आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका एक स्पेशल कैमियो करेंगी। फिल्म '83' के बाद अब 'सर्कस' में भी पति रणवीर के साथ दीपिका स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

Deepika Padukone Special dance number in Ranveer singh 'cirkus'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ स्क्रीन पर देखने की चाहते रखने वालों की खुशखबरी है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है।

हालांकि, दीपिका पति रणवरी की फिल्म में एक कैमियो करती ही दिखेंगी। इससे पहले दोनों कलाकारों के फिल्म '83' में स्क्रीन शेयर करने की ख़बरें आई। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह 'कपिल देव' की भूमिका में हैं, तो वहीं दीपिका ने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। इस फ‍िल्‍म से उनका फर्स्‍ट लुक भी जारी हो चुका है। जून में फिल्म रिलीज़ हो सकती है।

वहीं बात करें फिल्म 'सर्कस' की, तो ख़बरें हैं कि दीपिका इस फिल्म में एक जबरदस्त डांस नंबर करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी जमकर ठुमके लगाएंगे। इस डांस नंबर की शूटिंग दीपिका-रणवीर ने कर ली है।

दीपिका 'सर्कस' के बाद शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका के पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, 'द इंटर्न', ऋतिक रोशन के साथ एक्शन-फिल्म 'फाइटर' और शकुन बत्रा की फिल्म भी है।

अब वहीं यदि फिल्म 'सर्कस' की करें, तो यह साल 2021 के आखिरी वीकेंड पर रिलीज़ होने की संभावना है। वहीं फिल्म की शूटिंग की बात करें, तो इस फिल्म का काफी हिस्सा मुंबई में शूट किया जा चुका है। वहीं, कुछ सीन्स गोआ और ऊटी में शूट किये जाएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों की माने, तो अगले महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

फिल्म 'सर्कस' शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। लिहाजा, फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नज़र आने वाले हैं। वैसे यह पहला मौका होगा, जब स्क्रीन पर रणवीर दोहरी भूमिका में नज़र आएंगे।

हालांकि, 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से बॉलीवुड में पहले भी फिल्म बन चुकी है। संजीव कुमार और देवेन वर्मा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'अंगूर', जो साल 1982 में आई थी और इसे गुलज़ार ने बनाया था। इस फिल्म से पहले साल 1968 में 'दो दूनी चार' नाम की फिल्म आई थी, जिसे इसी नाटक पर बनाया गया थआ। इस फिल्म में किशोर कुमार मुख्य भूमिका में थे।

कहानी की बात करें, तो फिल्म की कहानी फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की है, जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं, तो मज़ेदार परिस्थिति बन जाती है।

फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा दोहरी भूमिका में होंगे, जबकि जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस होंगी।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ