83 : रणवीर सिंह की फिल्म '83' 4 जून को होगी रिलीज़

कबीर खान की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' 4 जून 2021 को सिनेमाघरों में उतरेगी। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन के जरिये इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में उतर रही है। यह फिल्म हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं।

Ranveer-Singh-83-the-film-release-on-4th-june-2021-in-3d-with-5-languages

कबीर खान की रणवीर सिंह स्टारर मोस्ट अवेडेट फिल्म '83' की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में उतर रही है।

रणवीर सिंह ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं शामिल हैं।

अपनी फिल्म '83' की रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, '4 जून 2021...हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में मिलते हैं सिनेमाहॉल में।'

इस फिल्म में लंबी-चौड़ी कलाकारों की लिस्ट है, लेकिन मुख्य आकर्षण रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म में जहां रणवीर सिंह. कपिल देव की भूमिका में होंगे, तो वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा देव की भूमिका में होंगी।

रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले अप्रैल 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म पोस्टपोन हो गई, जिसके बाद कई बार फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन, अब खुद मेकर्स ने और रणवीर सिंह ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ