विवेक ओबेरॉय पर दर्ज हुआ FIR, बिना मास्क-हेलमेट चलाते मिले बाइक

विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी को बाइक पर घुमाने निकले थे और वह भी बिना मास्क और हेलमेट के। दरअसल, यह नज़ारा एक वीडियो में कैद है, जो हाल ही में वायरल हुआ है। अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाई कर दी है।

FIR-filed-on-Vivek-Oberoi-as-he-rides-bike-without-helmet-and-mask-on-valentine-day

विवेक ओबोरॉय पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने यह कार्यवाई विवेक के एक वीडियो के चलते हुए है। वीडियो में विवेक अपनी पत्नी के साथ बाइक राइड करते दिख रहे हैं, लेकिन वह भी बिना मास्क-हेलमेट के।

बिना हेलमेट के बाइक राइड करते हुए उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, तो वहीं बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बिना मास्क के बाहर निकल कर महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है। ऐसे में उन पर कार्यवाई की गई।

बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन डे के मौके पर विवेक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मुंबई की खुली सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक राइड का मज़ ले रहे थे और इसी का एक वीडियो बना लिया गया, जो अब वायरल हो गया है। यह वीडियो विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो में फिल्म 'साथिया' का म्यूजिक पर बज रहा है।

विवेक का यह फिल्मी अंदाज़ उन्हीं पर भारी पड़ गया। इस वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडेमिक एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है और बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 500 का चालान भी काटा है।

अब उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो विवेक ओबेराय आखिरी बार साल 2019 में हिंदी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' और फिल्म 'रुस्तम' में नज़र आए थे। इसके बाद वे बड़े पर्दे से गायब है। हालांकि, बीच में खबरें आई है कि वे दूसरे चैरिटी कामों में खुद को व्यस्त रख रहे हैं। उनकी धीरे-धीरे सामाजिक कामों में रूचि बढ़ती जा रही है।

संबंधित खबरें
विवेक ओबेरॉय ने किया अभिषेक बच्चन के लिए बर्थडे विश पोस्ट

टिप्पणियाँ