अभिनव बिंद्रा की बायोपिक डिब्बाबंद, 'थार' में दिखेगी अनिल कपूर-हर्षवर्धन की जोड़ी

अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल डीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नज़र आने वाले थे, लेकिन अब यह बायोपिक डिब्बाबंद हो गई है। ऐसे में पिता-पुत्र की यह जोड़ी राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'थार' में नज़र आने वाले हैं। अनिल कपूर और हर्षवर्धन के साथ फिल्म में फातिमा सना शेख नज़र आएंगी।

Anil Kapoor And Harshvardhan Kapoor's starrer Abhinav Bindra Biopic Shelved

बीते काफी समय से ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्र की बायोपिक सुर्खियां बटोर रही थी। अब ख़बरें हैं कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है।

इस बायोपिक में पहली बार अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर स्क्रीन शेयर करने वाले थे। अब जब इस फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की चर्चा है, तो ऐसे में अनिल और हर्षवर्धन कपूर को स्क्रीन पर कब और कैसे देखेंगे? इस सवाल का जवाब है फिल्म 'थार', जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

राज सिंह चौधरी वही हैं, जिनको आपने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाल' में मुख्य भूमिका में देखा था। एक्टिंग छोड़ निर्देशन में हाथ आजमा रहे राज सिंह चौधरी की फिल्म 'थार' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में चल रही है और फिल्म अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर के अलावा फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में हैं।

ख़ैर, लौटते हैं अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बायोपिक को 'एक थी डायन' के निर्देशन कन्नन अय्यर निर्देशित करने वाले थे। फिल्म में हर्षवर्धन अभिनव बिंद्रा, जबकि अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाने वाले थे।

हालांकि, इस बायोपिक के लिए पहली पसंद ऋषि कपूर और रणबीर कपूर थे, लेकिन बात नहीं बनी, तो वरुण धवन के नाम पर भी विचार किया गया और आखिरकार हर्षवर्धन कपूर और अनिल कपूर को इसके लिए फाइनल कर लिया गया।

इस फिल्म की घोषणा होने के बाद से काफी परेशानियां आ रही थीं, जिसके बाद इसे ठंडे बस्ते में डालने का फैसला कर लिया गया।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ