अक्षरा सिंह की फिल्‍म ‘डोली’ का फर्स्‍ट लुक हुआ जारी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'डोली' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के निर्माता केशव सिंह और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। डोली में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के गायक और अभिनेता रितेश पांडेय, विपिन सिंह और नीलिमा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

akshara-singh-new-film-doli-first-look-released

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्‍म ‘डोली’ का फर्स्‍ट लुक रिलीज़ कर दिया गया। इस वुमन ऑरिएंटेड फिल्म में अक्षरा सिंह केंद्रिय भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता केशव सिंह और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के गायक और अभिनेता रितेश पांडेय, विपिन सिंह और नीलिमा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। उनकी गायकी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी सफलता के कारण ही वो भोजपुरी की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिनको एक साल में कई मिलियन फॉलोअर्स मिल जाते हैं। अक्षरा के स्टारडम के चलते ही भोजपुरी सिनेमा में उनका बहुत नाम हो चुका है।

ऐसा माना जाता है कि जैसी फिल्में अक्षरा करना चाहती थीं, वो कर नहीं पा रही थीं। इसलिए अक्षरा सिंह ने अपने बैनर तले इस फिल्म के निर्माण की योजना बनाई।

फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक में गांव का परिवेश दिखाया गया है। इस फिल्म के जरिये अक्षरा उन लोगों को करार जवाब देंगी, जो भोजपुरी फिल्मों को सिर्फ अश्लील होने की बात करते हैं। अक्षरा ने ऐसे लोगों से दो टूक कह दिया है कि जिनको लगता भोजपुरी सिनेमा अश्लील है, वो उनकी फिल्म 'डोली' ज़रूर देखें।

वहीं फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने कहा कि फिल्‍म ‘डोली’ काफी एंटरटेनिंग और प्रभावशाली है। यह फिल्‍म नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली फिल्‍म है, उन्होंने कहा कि इस फिल्‍म को लॉकडाउन से पहले यूपी में शू‍ट किया गया था। फिल्म के गीत विनय बिहारी, अरविंद तिवारी और विमल बाबरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है।

फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं, कोरियोग्राफी राम देवन, कानू मुखर्जी, और संजय कोर्वे की है और सिनेमैटोग्राफी महेश अन्ना की है। इस फिल्म लव 4 अक्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनाया गया है।

संबंधित ख़बरें
खेसारीलाल ने कहा, 'मुझे दूसरा सुशांत बनाना चाहती है इंडस्ट्री...'

टिप्पणियाँ