Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' अगले साल दशहरा पर होगी रिलीज़

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 5 अक्टूबर 2022 यानी दशहरा पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी नज़र आने वाली है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज़ हो चुका है।

Animal-ranbir-kapoor-anil-kapoor-bobby-deol-and-parineeti-chopra-film-release-on-dusshera-2022

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म अगले साल 5 अक्टूबर यानी दशहरा के मौके पर रिलीज़ होगी।

फिल्म 'एनिमल' का टीजर पहले ही रिलीज़ हो चुकी है। टीजर में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई देती है और सीटी की आवाज के साथ रणबीर कपूर को अपने पिता से अगले जन्म और प्रेम के बारे में बाते करते है। वहीं वीडियो क्लिप गोलियों की आवाज के साथ खत्म होती है।

सूत्रों का कहना है कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म में रणबीर कपूर अलग और अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं।

इस फिल्म को भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। टी-सीरीज़, भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिनेस्टुडियोडियस द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग इस साल के मध्य से शुरू हो सकती है।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता इन दिनों लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। बीते दिनों रणबीर कपूर ने फिल्म के दिल्ली शेड्यूल को पूरा किया है। इसके अलावा फैंस रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म 2022 में होगी रिलीज़ी

टिप्पणियाँ