प्रियंका चोपड़ा से 'फैमिली प्लानिंग' को लेकर ओपरा विंफ्रे ने किया सवाल

ओपरा विंफ्रे ने हाल ही में ब्रिटेन की शाही परिवार की बहू मेगन मॉर्केल का इंटरव्यू लिया, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया। वहीं ओपरा की अगली मेहमान प्रियंका चोपड़ा बनी हैं। प्रियंका से ओपरा के इस इंटरव्यू में 'फैमिली प्लानिंग' से लेकर और भी कई पर्सनल लाइफ के कई राज खोले।

Priyanka-chopra-talks-about-family-planning-during-oprah-winfrey-interview

अमेरिका की मशहूर टीवी होस्ट ओपरा विंफ्रे का शो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में उन्होंने ब्रिटेन की शाही परिवार की छोटी बहू मेगन मॉर्केल का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में मेगन ने कई खुलासे किए, जिसने कई विवादों का जन्म हो गया। अभी भी ये विवाद मीडिया में छाए हुए हैं।

वहीं ओपरा ने अपने शो में 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को बुलाया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और मेगन काफी अच्छी दोस्त हैं। यहां तक कि मेगन की शादी में प्रियंका मेहमानों में शामिल हुई थीं।

ख़ैर, फिलहाल ओपरा की नई मेहमान बनीं प्रियंका ने अपनी 'फैमिली प्लानिंग' समेत कई पर्सनल मुद्दों पर खुल कर बात की। इस शो में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी शामिल हुए।

जब ओपरा ने प्रियंका से 'बेबी प्लानिंग' को लेकर सवाल किया, तो 'देसी गर्ल' हैरान रह गईं, जिसके प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा से कहा, 'मैंने अब तक भी फैमिली प्लानिंग के बारे में कुछ नहीं सोचा है।'

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं इस दौरान निक जोनस ने भी ओपरा विंफ्रे के सवालों का सामना किया। ओपरा को दिए इंटरव्यू में निक जोनस ने अपने और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

निक जोनस ने ओपरा विनफ्रे को बताया, 'पति पत्नी से पहले मैं और निक अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों एक दूसरे से सारी बातें शेयर करते हैं। प्रियंका चोपड़ा हर मसले को बहुत ही समझदारी के साथ हैंडल करती है।'

गौरतलब है कि शादी के बाद से लेकर अब तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच मतभेद की कोई खबर नहीं आई है। यही वजह है, जो फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बॉलीवुड का आइडियल कपल बताते हैं।

वैसे, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये इंटरव्यू देखने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, ओपरा विंफ्रे के सामने और कौन कौन से राज खोलने वाले हैं।

फिलहाल प्रियंका का यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पहला मौका नहीं है जब प्रियंका फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल पूछे गए है। बता दें कि ओपरा संग प्रियंका के इस मोस्ट अवेटेड वीडियो को 20 मार्च के दिन डिसकवरी प्लस पर रिलीज किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'बिट्टू' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने जोड़े हाथ

टिप्पणियाँ