RRR: 'अल्लूरी सीताराम राजू' बने राम चरण का लुक आउट

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण का लुक शुक्रवार को जारी किया गया। 'अल्लूरी सीताराम राजू' बने राम चरण का लेटेस्ट लुक नेटीजन्स को खूब भा रहा है। राजामौली ने लुक जारी करते हुए लिखा, 'शौर्य, सम्मान और अखंडता के नायक। फिल्म 'आरआरआर' से 'अल्लूरी सीताराम राजू'को आप सभी के सामने पेश कर रहा हूं।' बता दें कि राम चरण का बर्थडे 27 मार्च को है।

Ram-charan-look-out-from-RRR-actor-playing-role-of-alluri-sitarama-raju

इस साल बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक 'आरआरआर' के मेकर्स ने अभिनेता राम चरण के जन्मदिन एक दिन पहले फिल्म से उनका फर्स्‍ट लुक जारी कर द‍िया है। बता दें कि राम चरण 27 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं।

निर्देशक एसएस राजामौली ने शुक्रवार को 'अल्लूरी सीतारामा राजू' का रोल कर रहे राम चरण का फर्स्ट लुक जारी किया। उनका जबरदस्त लुक देखकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

राजामौली द्वारा जारी किए गए इस लुक में राम चरण नारंगी धोती में, धनुष और बाण आकाश में ऊपर की ओर ताने हुए और आंखों में उग्रता के साथ नज़र आ रहे हैं। 'अल्लूरी सीतारामा राजू' के कैरेक्टर के बारे में फैंस को बहुत उत्साहित हैं।

राम चरण के इस लुक को सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली ने शेयर करते हुए लिखा, 'शौर्य, सम्मान और अखंडता के नायक। फिल्म 'आरआरआ' से 'अल्लूरी सीताराम राजू' को आप सभी के सामने पेश कर रहा हूं।'

फिल्म 'आरआरआर' दर्शकों के लिए एक सिनेमैटिक ट्रीट होने का वादा करती है और फिल्म से जुड़ी एक छोटी सी झलक भी फैंस को उत्साहित करने के लिए काफी हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सरीखे कलाकार नज़र आएंगे।

बता दें कि जिस तरह राम चरण के बर्थ डे खास बनाने के लिए फिल्म से उनका लुक जारी किया गया है। ठीक इसी प्रकार आलिया भट्ट के जन्मदिन के दिन फिल्म 'आरआरआर' से उनका लुक आउट हुआ था।

फिल्म 'आरआरआर' 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज़ होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ