Hello Charlie: आदर जैन की 'हैलो चार्ली' 9 अप्रैल को होगी रिलीज़

आदर जैन की एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' अमेज़न प्राइम वीडियो पर 9 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में आदर के अलावा जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज़ नोरोजी, राजपाल यादव सरीखे कलाकार नज़र आएंगे।

adar-jain-starrer-hello-charlie-release-date-amazon-prime-video

एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर 'हैलो चार्ली' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा कर दी है। फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें आदर जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है।

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज़ नोरोजी, राजपाल यादव सरीखे कलाकार नजर आएंगे। एक अनूठी कथानक और उसके जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन के साथ, 'हैलो चार्ली' एक रीफ्रेशिंग फ़िल्म है और सभी के लिए पहले कभी नहीं देखा गया अनुभव होगा।

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम ने कहा, 'इस अप्रैल रिलीज होने के लिए तैयार, 'हैलो चार्ली' एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारे लंबे असोसिएशन में एक ओर एडिशन है। इस फिल्म के साथ, हम प्लेटफॉर्म पर परिवार केंद्रित कंटेंट के हमारे चयन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। यह पूरे दिल से बनाई गई फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है और एन्जॉय कर सकते है।'

वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, 'हमारे पास अमेजन प्राइम वीडियो के साथ कई परियोजनाएं हैं और 'हैलो चार्ली' हमारी एक साथ पहली फीचर फिल्म होगी। इस अद्भुत कॉमेडी और मनोरंजन के साथ, हम सिनेमाई एंवलोप को अधिक आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं और कॉमेडी स्पेस में हमारी रचनात्मक दृष्टि को उजागर करने के लिए तैयार है।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमें इस प्यारी कहानी को पेश करने में अत्यंत खुशी हो रही है जो परिवार और बच्चे के अनुकूल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुझे आशा है कि दर्शक इसे देख कर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने बनाने में आनंद लिया है। 9 अप्रैल को हैलो चार्ली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

निर्देशक पंकज सारस्वत ने कहा, 'रितेश और फरहान के साथ हैलो चार्ली पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। फिल्म की अपरंपरागत कहानी वास्तव में अनोखी है और उम्मीद है कि यह बहुत खुशी फैलाएगी। कलाकारों ने अपने अद्वितीय कॉमिक टाइमिंग और जेनुइन अपील के साथ अपने पात्रों को अभूतपूर्व रूप से निभाया है। सेट पर हमेशा बहुत मजेदार माहौल रहता था और मुझे खुशी है कि दुनिया भर के लोग हमारी फिल्म देख पाएंगे और मनोरंजन का लुत्फ़ उठा पाएंगे।'

बता दें कि भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य 'हैलो चार्ली' की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल से देख सकते हैं ।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ