'स्कैम 1992' के बाद हंसल मेहता लेकर आ रहे हैं 'स्कैम 2003' की कहानी

हंसल मेहता की वेब सीरीज़ 'स्कैम 2003' को काफी तारीफें मिलीं। अब 'स्कैम 1992' के बाद 'स्कैम 2003' के मास्टर माइंड अब्दुल करीम देलगी की कहानी लेकर हंसल मेहता आ रहे हैं। अब्दुल करीम तेलगी ने 20000 करोड़ रुपए का स्टाम्प पेपर स्कैम किया था। इस वेब सीरीज़ की कहानी पत्रकार संजय सिंह की किताब 'रिपोर्टर की डायरी' से ली गई है। एप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह सीरीज़ अगले साल सोनी लिव पर रिलीज़ होगी।

after-scam-1992-hansal-mehta-came-with-web-series-scam-2003-curious-case-of-abdul-karim-telgi-on-sonyliv

साल 2020 में चर्चित वेब सीरीज़ में से एक 'स्कैम 1992-द हर्षद मेहता स्टोरी' बाद सोनी लिव ने अब 'स्कैम' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी की घोषणा कर दी है। इसके दूसरे सीज़न 'स्कैम 2003' का ऐलान किया है।

'स्कैम 2003' का निर्देशन भी हंसल मेहता के हाथों में सौंपा गया है। इससे पहले हंसल ने ही 'स्कैम 1992' का निर्देशन किया था। इस वेब सीरीज़ की निर्माता कंपनी एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये इसका ऐलान किया।

'स्कैम 2003-द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी' के बारे में जानकारी भी दी। इस सीरीज़ की कहानी पत्रकार संजय सिंह की किताब 'रिपोर्टर की डायरी' से ली गई है। संजय सिंह ने ही इस स्कैम की स्टोरी को ब्रेक किया था।

वेब सीरीज़ 'स्कैम 2003' में अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके स्टाम्प पेपर स्कैम का खुलासा साल 2003 में हुआ था। सीरीज़ में दिखाया जाएगा कि कैसे कर्नाटक के खानपुर में जन्मा तेलगी एक ऐसे घोटाले का मास्टर माइंड बना, जिसने देश के कई राज्यों में अपने पांव पसारे और 20,000 करोड़ रुपये के घोटाले को कामयाबी के साथ अंजाम दिया।

किताब 'रिपोर्टर की डायरी' के लेखक संजय सिंह के साथ मराठी के जाने-माने फिल्ममेकर किरण यदनोपावित को स्क्रीनप्ले लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।साल 2022 में यह सीरीज़ सोनी लिव पर रिलीज़ होगी।

अब्दुल करीम तेलगी का फर्जी स्टाम्प पेपर का धंधा कई राज्यों में फैला हुआ था। जैसे-जैसे इस घोटाले की परतें खुलीं, कई चौंकाने वाले पहलू सामने आये। तेलगी ने फर्जी स्टाम्प पेपर छापने के लिए 350 लोगों को काम पर रखा हुआ था। इस स्कैम की आंच कई सरकारी अफसरों तक पहुंची थी।

हर्षद मेहता के निर्देशन में बनी 'स्कैम 1992' भी सोनी लिव पर ही स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज़ में शीर्षक भूमिका प्रतीक गांधी ने निभाई। यह सीरीज़ प्रतीक के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। वहीं 'स्कैम 1992' को काफी सराहना मिली। 'स्कैम 1992' पत्रकार सुचेता दलाल और देवाशीष बसु की किताब 'द स्कैम-हू वॉन, हू लॉस्ट, हू लॉस्ट अवे' पर आधारित थी। सीरीज़ में सुचेता की भूमिका श्रेया धन्वंतरि ने निभायी थी। इसका स्क्रीनप्ले सुमीत पुरोहित, सौरभ डे, वैभव विशाल और करण व्यास ने लिखा था। इसका निर्माण भी एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया था।

संबंधित ख़बरें
हंसल मेहता गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर बनाएंगे वेब सीरीज़

टिप्पणियाँ