Sandeep Aur Pinky Faraar: 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज़ से पहले आएगा दूसरा ट्रेलर

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का दूसरा ट्रेलर 9 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होने वाली थी। वहीं इससे पहले फिल्म का एक ट्रेलर पहले रिलीज़ किया जा चुका है,तो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जा रहा है।

arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-starrer-sandeep-aur-pinky-faraar-will-relese-on-19-march-2021

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज़ डेट पहले ही अनाउंस कर दी गई है। हालांकि, पहले यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म को रिलीज़ नहीं किया गया।

अब ताज़ा जानकारी यह है कि फिल्म 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में उतरने वाली है। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कब से रिलीज़ होने की राह तक रही थी। यहां तक कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचने का अथक प्रयास भी असफल रहा।

ख़ैर, आखिरकार मेकर्स ने फिल्म को थिएटर में रिलीज़ करने का मन बना लिया है। हालांकि, अरसे से इस फिल्म को रिलीज़ कर छुटकारा पाने की कोशिश में सब जुटे हुए थे। आखिरकार, वह समय भी आ गया।

वहीं फिल्म रिलीज़ के 10 दिन पहले दर्शकों के मन में एक बार फिर से 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर दिलचस्पी जगाने के लिए मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर रिलीज़ करने का मन बनाया है। बता दें इस फिल्म के एक ट्रेलर पहले भी रिलीज़ किया जा चुका है।

यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में जानकारी देते हुए। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का एक नया पोस्टर भी रिलीज़ किया है। साथ ही बताया है कि फिल्म का दूसरा ट्रेलर 9 मार्च को आ रहा है, जबकि फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

ग़ौरतलब है कि यह तीसरा मौका है, जब पर्दे पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिलेगी। अर्जुन ने साल 2012 में रिलीज़ हुए फिल्म 'इश्कज़ादे' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोज़िट परिणीति थीं। इसके बाद अर्जुन, परिणीति के साथ साल 2018 में रिलीज़ हुई 'नमस्ते इंग्लैंड' में नज़र आए।

वहीं यदि फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की बात करें, तो यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे, तो वहीं परिणीति का किरदार एक कॉरपोरेट ऑफिसर का है। फिल्म में अर्जुन और परिणीति के अलावा पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

अब वर्कफ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म 'पानीपत' थी, जो साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। वहीं साल 2021 में अर्जुन की 'संदीप और पिंकी फरार' के अलावा 'भूत पुलिस' में नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखाई देंगे। फिलहाल वो फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वहीं, परिणीति चोपड़ा की पिछली रिलीज़ 'जबरिया जोड़ी' रही, जो साल 2019 में आई थी। 'संदीप और पिंकी फरार' के अलावा परिणीति की 'सायना', जो सायना नेहवाल की बायोपिक है, वो भी मार्च में ही रिलीज़ हो रही है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ