प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म को लेकर किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अमेरिका में 'सोना' नाम का रेस्तारां खोला है, जिस वजह वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म को लेकर जबरदस्त खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ क्वेश्चन एंड आंसर सेशन रखा, जिस दौरान एक यूजर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म अगले साल 2022 में आने वाली है।

priyanka-chopra-jonas-says-her-next-bollywood-film-will-release-in-next-year

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म को लेकर खुलासा किया है। बकौल प्रियंका साल 2022 में उनकी अगली फिल्म रिलीज़ होगी।

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में बिजी रहने वाली प्रियंका ने अमेरिका में 'सोना' नाम का रेस्तरां खोला है। इस रेस्तरां के इंटीरियर से लेकर मेन्यू तक की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

वहीं यदि उनकी बॉलीवुड फिल्म की बात करें, तो साल 2019 के बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। साल 2019 में प्रियंका 'द स्काय इज़ पिंक' में नज़र आईं थी, जिसमें फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी थे।

'देसी गर्ल' प्रियंका काफी वक्त से भारत भी नहीं आई हैं। ऐसे में अपने फैन्स से बातचीत के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर क्वेश्चन एंड आंसर सेशन रखा। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है।'

इसी दौरान एक यूजर ने प्रियंका से पूछा, 'आपकी अगली बॉलीवुड फिल्म कब आ रही हैं?' इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा, 'अगले साल'।

अब प्रियंका ने यह तो बता दिया कि फिल्म साल 2022 में रिलीज़ होगी, लेकिन फिल्म का नाम, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर को लेकर उन्होंने बाकी कोई जानकारी नहीं दी।

ख़ैर, इस सेशन में एक और मज़ेदार सवाल से प्रियंका सामना हुआ। एक यूजर ने प्रियंका से पूछा, 'आपने शादी में क्यों नहीं बुलाया? मैं उस समय जोधपुर में आस-पास था।' इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मुझे माफ कीजिए, मुझे लगता है कि मैं आपको नहीं जानती।' इसके साथ प्रियंका ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किया।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में निक जोनास के साथ शादी की थी। प्रियंका ने हिंदु और ईसाई दोनों धर्म के अनुसार शादी की थी।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नज़र आएंगी। इसके अलावा प्रियंका कीनू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में भी काम कर रही है। हाल ही में प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नज़र आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव थे।

वहीं बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिए अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की थी।

संबंधित ख़बरें
प्रियंका चोपड़ा से 'फैमिली प्लानिंग' को लेकर ओपरा विंफ्रे ने किया सवाल

टिप्पणियाँ