राइटर-डायरेक्टर सागर सरहदी का निधन

जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर-डायरेक्टर सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 7 साल थी। सागर सरहदी ने 'नूरी', 'सिलसिला', 'दीवाना', 'चांदनी' सरीखी फिल्में लिखीं। वहीं क्रिटिकली एक्लेम्ड फिल्म 'बाज़ार' का निर्देशन भी किया।

veteran-film-maker-writer-sagar-sarhadi-passes-away-at-age-of-87

बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर-डायरेक्टर सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 साल की थी। सागर ने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

तबियत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। दरअसल, साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, तब से उन्हें हृदय संबंधी दिक्कते रहीं।

सागर सरहदी का जन्म 11 मई 1933 को बाफा, पाकिस्तान में हुआ था। सागर अपने गांव एबटाबाद को छोड़कर पहले दिल्ली के किंग्सवे कैंप और फिर मुंबई की एक पिछड़ी बस्ती में रहे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपना नाम बनाया।

उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी-कभी' से मिली, जिसमें राखी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।

वहीं फिल्म 'बाजार' से उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पारी की शुरुआत की। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह हैं, जो साल 1982 में रिलीज हुई। इस फिल्म को इंडियन क्लासिक फिल्म माना जाता है। वह इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और राइटर तीनों थे।

उल्लेखनीय है कि सागर सरहदी ने न सिर्फ 'कभी कभी' बल्कि 'सिलसिला', 'चांदनी', 'ज़िंदगी', 'कर्मयोगी' सरीखीं फिल्में लिखीं।

सागर सरहदी के निधन के बाद फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, 'जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।'

संबंधित ख़बरें
राजीव कपूर का नहीं होगा चौथा, नीतू कपूर ने बताई वजह

टिप्पणियाँ