मीका सिंह से शादी की ख़बरों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

सिंगर मीका सिंह और टेलीविज़न एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद दोनों की शादी की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा। जब तक मामला सोशल मीडिया तक रहा, तब ठीक था, लेकिन जैसे ही उपहार घर तक पहुंचने लगे, तो आकांक्षा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी। आकांक्षा ने मीका के साथ शादी की ख़बरों का खंडन किया और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बताई।

Akanksha-Puri-breaks-silence-on-wedding-rumours-with-Mika-Singh

हाल ही में सिंगर मीका सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें दोनों साथ में नज़र आ रहे हैं। जहां मीका ने सिर को रूमाल से ढंका हुआ है, वहीं आकांक्षा भी सिर पर दुप्पटे का पल्लू ली हुई हैं।

दरअसल आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम इकाउंट से सिंगर मीका सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को एक गुरुद्वारे में बैठ कर अरदास सुनते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही आकांक्षा पुरी ने #yearsoftogetherness, #feelingblessed और #togetherforlife का इस्तेमाल किया है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इसके बाद मीका और आकांक्षा फैन्स उनकी शादी का कयास लगाने लगे। साथ ही दोनों का शादी की शुभकामनाएं भी देने लगे। कुछ फैन्स ने तो उन्हें केक और गुलदस्ते तक भिजवा दिए।

मामला बढ़ता देख आकांक्षा ने मीका से शादी की ख़बरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनकी और मीका की शादी नहीं हुई है। आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं जानती हूं फैंस हमें साथ देखना चाहते हैं, लेकिन मैं माफी चाहती हूं ऐसा कुछ नहीं हो रहा।'

सामने आए वीडियो में मीका सिंह सफेद रंग की शर्ट के साथ ब्लू रंग की जींस में सर पर पीले रंग की रुमाल रखे दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बैठी हुईं आकांक्षा पूरी रेड और ग्रे रंग के शूट पहने दिख रही हैं। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं एक फैंस का कहना है कि आकांक्षा कहीं उन्हें अप्रैल फूल तो नहीं बना रही हैं।

इसके साथ ही मीका के एक फैंस ने उनसे सवाल किया है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? वहीं आकांक्षा के एक फैन ने कहा है कि इस पोस्ट के सामने आने के बाद आपने पारस छाबड़ा को काफी बड़ा झटका दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा से साथ आकांक्षा पुरी रिलेशनशिप में थी, लेकिन 'बिग बॉस' के दौरान ही आकांक्षा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

संबंधित ख़बरें
TMKOC: 'तारक मेहता' और 'जेठालाल' के बीच 'सब' कुछ है ठीक-ठाक!

टिप्पणियाँ