कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, करण जौहर पर बोला 'हल्ला'

कंगना रनौत ने करण जौहर पर एक बार फिर हल्ला बोला है। इस बार कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकालने को लेकर धर्मा प्रोडक्शन के कर्ता धर्ता करण जौहर को आड़े हाथों लिया। दरअसल, प्रोडक्शन हाउस ने कार्तिक पर अनप्रोफेशन और स्क्रिप्ट में दखलंदाज़ी का आरोप लगाते हुए फिल्म से बाहर कर दिया। इस पर कंगना ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि कार्तिक ने बरसों की मेहनत और हुनर से इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

Kangana-ranaut-support-kartik-aaryan-and-attacks-karan-johar-on-dostana-2-controversy

कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाल दिया गया है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने इसकी आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया के जरिये कर दी। हालांकि, शुक्रवार सुबह से ही इस बात की जानकारी थी, जिसे शाम आते-आते कंफर्म कर दिया गया।

प्रोडक्शन हाउस ने अपने सूत्रों का हवाले से मीडिया हाउसेस तक यह ख़बर ज़रूर पहुंचवा दी कि कार्तिक के अनप्रोफेशनल रवैये और स्क्रिप्ट में दखलंदाज़ी के चलते यह फैसला लिया गया है।

वहीं इस पूरे मसले पर कार्तिक ने अभी तक चुप्पी साधे रखी है। वहीं उनके के फैंस उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उतर आए हैं और जम कर करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन की फजीहत कर रहे हैं।

फैन्स तो कार्तिक के लिए मोर्चा खोले ही हुए हैं, लेकिन अब कंगना रनौत भी मैदान में उतर आई हैं। कार्तिक के खेमे की तरफ से करण जौहर पर जमकर निशाना साझ रही हैं। कंगना रनौत ने बैक-टू-बैक कई ट्वीट किए हैं।

एक ट्वीट में कंगना रनौत लिखती हैं, 'कार्तिक आर्यन अपने दम पर यहां तक पहुंचे हैं और वह अपने दम पर ऐसा करते रहेंगे। सिर्फ पापा जो और उनके नेपो गैंग क्लब से रिक्वेस्ट है कि कृपा करके उसे अकेला छोड़ दें। सुशांत सिंह राजपूत की तरह पीछे न पड़े कि वह फांसी पर लटकने के लिए मजबूर हो। गिद्धों उसे अकेला छोड़ दो।'

अगले ट्वीट में वो लिखती हैं, 'कार्तिक आर्यन को इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है। खराब आर्टिकल लिखने और घोषणाएं करके सिर्फ आपके मनोबल को गिराने के लिए आपके रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए गरिमापूर्ण मौन बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की लत और खराब व्यवहार की कहानी को ऐसे ही फैलाया था।'

अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं, जिसने आपको बनाया नहीं है, तो वह आपको तोड़ भी नहीं सकता है। आज आपको अकेलापन महसूस हो रहा होगा, लेकिन आपका ऐसा महसूस करने की जरूरत नहीं है। हर कोई ड्रामा क्वीन जो को जानता है। आप अपने आप भरोसा करें और अनुशासित रहें।'

वहीं कार्तिक आर्यन के फैंस करण जौहर पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अचानक नकारात्मक पीआर, कार्तिक आर्यन के खिलाफ क्यों? अनपेक्षित व्यवहार! क्यों इतना निगेटिव आर्टिकल/पीआर हमेशा बाहरी लोगों के खिलाफ होता है? इसी कारण हमने सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। कंगना इसके खिलाफ लड़ रही है और अब कार्तिक आर्यन।'

वहीं दूसरा लिखता है,'जिस तरह से कार्तिक आर्यन इन लोगों के गंदे झटकों से बच कर रहता है। इनसे दूरी बना कर रखता है, वो बहुत उम्दा है। चमकते रहो कार्तिक आर्यन।'

कार्तिक आर्यन के अनप्रोफेशनल रवैये का जवाब देते हुए एक यूजर लिखता है, 'जो लोग कहते हैं कि कार्तिक आर्यन अनप्रेफेशनल हैं वो सबसे बड़े मसखरे हैं। वह इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती लोगों में से एक हैं।'

यह वाकई सोचने वाली बात है कि अभी हाल ही में 'भूल भुलैया 2' के निर्देशक अनीस बज़्मी ने कार्तिक को बेहद प्रोफेशनल और डेडिकेटेट एक्टर करार दिया था। यह भी कहा था कि कार्तिक बेहद सपोर्टिव स्टार्स में से एक हैं।

अनीस बज़्मी की तरह ही राम माधवानी, जिन्होंने 'धमाका' का निर्देशन किया है, ने भी कार्तिक के बारे में कहा था।

करण जौहर वो पहले शख्स हैं, जिन्होंने कार्तिक पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है। जाहिर तौर पर इसे पचाना उतना आसान नहीं है।

उम्मीद है सोशल मीडिया पर सुपरएक्टिव रहने वाले कार्तिक इस बारे में जल्दी ही कोई जवाब दें।

संबंधित खबरें
Thalaivi: कोरोना के चलते पोस्टपोन हुई कंगना रनौत की 'थलाइवी'

टिप्पणियाँ