आशुतोष राणा हुए कोरोना संक्रमित

आशुतोष राणा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में पत्नी रेणुका शहाणे के साथ उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। फिलहाल वे डॉक्टर्स की सलाह पर क्वारंटाइन हैं और सारी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। आशुतोष के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते ही फैंस परेशान हो गए। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके लिए प्रार्थना की।

ashutosh-rana-covid-positive-after-taking-first-dose-of-corona-vaccine

कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं कोरोना की चपेट में अबकी बार आशुतोष राणा आ गए हैं। बता दें कि आशुतोष ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज अपनी पत्नी रेणुका शहाणे के साथ थी।

दरअसल, 6 अप्रैल को आशुतोष राणा ने रेणुका शहाणे के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके बाद भी वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल वे डॉक्टर्स की सलाह पर क्वारंटाइन हैं और सारी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं।

अब आशुतोष के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आते ही फैंस परेशान हो गए और उनके जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसी बीच मध्यप्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी उनके लिए प्रार्थना की। इसके जवाब में आशुतोष ने लिखा, 'प्रिय भैया, स्नेहमयी शुभकामनाओं व सर्व सुखदात्री मां पीतांबरा से मेरे उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करने हेतु हृदय से धन्यवाद। प्रणाम।'

उल्लेखनीय है कि कोरोना की इस दूसरी लहर में एक के बाद एक सितारे कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। न सिर्फ फिल्म स्टार्स बल्कि टीवी और भोजपुरी स्टार्स भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ये लिस्ट काफी लंबी है। इसमें कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, सिद्धांत चतुर्वेदी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और निक्की तंबोली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र में हालत इतनी खराब है कि उद्धव सरकार ने पूरे राज्य में फिर से लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। ये पाबंदियां 30 अप्रैल तक लागू रहेंगी।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ