डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के वीडियो ने मचाया तहलका

नोरा फतेही हाल ही में एक डांस रियलिटी शो में पहुंचीं। जहां पर उन्होंने कॉरियोग्राफर तुषार कालिया संग 'साकी साकी' पर हाई हील्स में डांस किया। नोरा के किलर मूव्स को देखकर शो के जजेस, कंटेस्टेंट, होस्ट के साथ ऑडियंस भी हैरान थी। वहीं जब नोरा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो वीडियो वायरल हो गया।

nora-fatehi-dance-on-saki-saki-with-dancer-tushar-kalia-video-viral

नोरा फतेही जब जब स्टेज पर आती हैं, फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा जाती हैं। नोरा के किलर मूव्स काफी होते हैं, उनके चाहनेवालों को घायल करने के लिए । इंडिया से लेकर विदेशो तक नोरा का ही बोलबाला है।

म्यूजिक वीडियो से लेकर रियालिटी शोज में नोरा के आते ही पारा हाई हो जाता है। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला, जब नोरा एक डांस रियालिटी शो में पहुंची। इस शो में नोरा ने बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ 'साकी साकी' पर डांस किया, तो शो पर मौजूद सभी लोग एकटक उनकी परफॉर्मेंस को देखते रह गए।

'डांस दीवाने' के जिस एपिसोड में नोरा फतेही पहुंची थीं, उसमें जमकर मस्ती और धमाल हुआ। वहीं माधुरी को देखकर नोरा अपने दिल की बात बताने से भी खुद को नहीं रोक सकीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित से देवदास के गाने पर साथ में डांस करने की रिक्वेस्ट की, जिसे माधुरी ने बड़े प्यार से मान लिया और फिर स्टेज पर इन दो डान्सिंग क्वीन्स ने समां बांध दिया।

नोरा ने इस डेढ़ मिनट के डांस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो अब से वायरल हो रहा हैं और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया, 'इसे देखकर टेरेंस लुइस जल रहे होंगे'।

बता दें कि नोरा फतेही ने हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। नोरा पिछली बार 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में नजर आई थीं। इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं।

वहीं नोरा फतेही की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो जल्द ही अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। नोरा की पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' है।

संबंधित ख़बरें
नोरा फतेही का 'सपना', संजय लीला भंसाली से है जुड़ा

टिप्पणियाँ