'मिशन ऑक्सीजन इंडिया' के समर्थन में आगे आए वरुण धवन

वरुण धवन 'मिशन ऑक्सीजन इंडिया' के समर्थन में आगे आए। वह अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और 14 अस्पतालों को मशीनें उपयोग के लिए दे दी गई है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वरुण ने दी।

Varun-Dhawan-has-contributed-to-Mission-Oxygen-India

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बेड, दवाइयों के साथ ऑक्सीजन की भी भारी दिक्कत हो रही है। इसके लिए भारत सरकार ने 'मिशन ऑक्सीजन इंडिया' की शुरुआत की गई है। इस मिशन के समर्थन में अब वरुण धवन भी जुड़ गए हैं।

वरुण धवन ने विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाकर अस्पतालों में बांटने का फैसला लिया है। बीते साल भी वरुण धवन ने सरकार की बड़ी सहायता की थी। अब वरुण धवन 'मिशन ऑक्सीजन इंडिया' के माध्यम से अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और 14 अस्पतालों को मशीनें उपयोग के लिए दे दी गई है।

सोशल मीडिया पर वरुण धवन ने लिखा, 'इस प्रकार के उतार-चढ़ाव भरे माहौल में हमारे स्वास्थ्य विभाग पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस समय सबसे ज्यादा मांग ऑक्सीजन की है। ऐसे में मैंने मिशन ऑक्सीजन इंडिया में भाग लिया है।'

वो आगे लिखते हैं, 'इसके माध्यम से मैं पूरे देश के अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगाकर उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा। हम 30 युवाओं ने करीब 21 करोड़ रुपए जमा कर 3900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आर्डर 1 सप्ताह पहले दे दिया है। इनमें से पहली खेप भारत आ चुकी है। मैं सभी से निवेदन करूंगा कि वह अपनी योग्यता के अनुसार लोगों की सहायता करें।'

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ