रुबीना दिलैक भी हुईं कोरोना संक्रमित, बोली 'कुछ दिनों के बाद प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी'

'बिग बॉस 14' की विजेता रूबीना दिलैक कोरोना संक्रमित हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्होंने यह जानकारी शेयर की। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने का आग्रह भी किया। साथ ही रूबीना ने लिखा कि 17 दिन के बाद मैं प्लाज्मा डोनेट करने के लायक हो जाऊंगी। फिलहाल रूबीना ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

rubina-dilaik-tests-positive-for-coronavirus-home-quarantine-for-17-days

रियलिटि शो 'बिग बॉस 14' की विजेता टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उनके साथ संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने का भी आग्रह किया है।

रूबीना ने लिखा, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं। मैं भी अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए एलिजिबल हो जाऊंगी। टेस्ट पॉजिटिव आया है। 17 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन पिछले 5 से 7 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। कृपया अपना टेस्ट करवाएं।'

रुबीना के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही उनके फैन्स और फ्रेंड्स परेशान हो गए। 'बिग बॉस' हाउस में उनकी दोस्त बनीं निक्की तंबोली ने कमेंट किया, 'हे भगवान, अपना ध्यान रखो बेबी'।

वहीं रुबीना को बहन मानने वाले एक्टर अली गोनी ने कमेंट में लिखा, 'या अल्लाह रहम, कृपया अपना ध्यान रखो रुबी'। इसी तरह दृष्टि धामी, राहुल महाजन और अन्य हस्तियों ने भी रुबीना को जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

इस बीच रूबीना के पित एक्टर अभिनव शुक्ला के स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनके सेहतमंद होने की उम्मीद जता रहे हैं।

रूबीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो वह लोकप्रिय धारावाहिक 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास' की में नजर आ रही हैं। रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। इसके बाद वह पारस छाबड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे, जिसका टाइटल 'गलत' है।

संबंधित खबरें
कोरोना की चपेट में आए अनिरुद्ध दवे आईसीयू में एडमिट

टिप्पणियाँ